ब्रेकिंग न्यूज़

स्वतंत्रता दौड़ का हुआ आयोजन, उत्साह से सभी ने लगाई दौड़

 दुर्ग/ जिला खेल एंव युवा कल्याण विभाग दुर्ग द्वारा आज प्रातः  7.30 बजे से स्वतंत्रता दौड़ आयोजित की गई। स्वतंत्रता दौड़ को रविशंकर स्टेडियम दुर्ग के मुख्य गेट से कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव, दुर्ग ग्रामीण विधायक व छ.ग.राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष श्री ललित चंद्राकर द्वारा हरी झंडी दिखाकर प्रारंभ किया गया। इस दौरान संभागायुक्त श्री सत्यनारायण राठौर, कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री विरेन्द्र सिंह, अपर कलेक्टर श्री हरवंश मिरी, एसडीएम दुर्ग श्री महेश सिंह राजपूत सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

    स्वतंत्रता दौड़ रविशंकर स्टेडियम के मुख्य गेट से आरम्भ होकर आदर्श कन्या शाला, गांधी चौक, पटेल चौक, पुराना दुर्ग थाना इंदिरा मार्केट, फरिश्ता कॉम्पलेक्स चौक, पचरीपारा, नया बस स्टैंड रोड होकर चर्च रोड़ से होते हुए पुनः रविशंकर स्टेडियम पहुँचकर समाप्त हुई। दौड़ में लगभग 600 छात्र-छात्राएं, अध्यापक, खिलाड़ी, एनसीसी कैडेट, स्काउट गाइड, गणमान्य नागरिक, समस्त शासकीय/अशासकीय अधिकारी/कर्मचारी के साथ-साथ जिला प्रशासन के सभी अधिकारी सम्मिलित हुए। दौड़ के मार्ग में यातायात पुलिस द्वारा सुचारु यातायात व्यवस्था एवं नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा पेयजल व्यवस्था की गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा चिकित्सक एवं एम्बुलेंस व्यवस्था की गई। शिक्षा विभाग द्वारा व्यायाम शिक्षकों की सेवाएं उपलब्ध कराई गई। कार्यक्रम का संचालन श्री विलियम लकड़ा सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा किया गया।
 
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english