मंत्री मोहम्मद अकबर ने दो विपत्तिग्रस्त परिवारों को 8 लाख रूपए का चेक वितरण किया
कवर्धा। कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने दो विपत्तिग्रस्त परिवारों को 8 लाख रूपए का चेक वितरण किया। वन मंत्री ने विपत्तिग्रस्त परिवार के सदस्यों से कहा कि वह इस चेक को बैंक में जमा कर राशि प्राप्त कर सकते हैं। चेक वितरण करते समय मंत्री अकबर ने परिजनों से भेंट भी की और अपनी संवेदना प्रकट की।
मंत्री अकबर ने आबीसी-6-4 के तहत कवर्धा विकासखंड के ग्राम रेंगाखारखुर्द निवासी विपत्तिग्रस्त श्रीमती सुनती साहू और कवर्धा के दंतेश्वरी वार्ड निवासी श्रीमती रुखमीण को राजस्व पुस्तक परिपत्र (आबीसी-6-4) के तहत चार-चार लाख रूपए का चेक प्रदान किया।
Leave A Comment