ब्रेकिंग न्यूज़

 छग थाई बॉक्सिंग खिलाड़ियों ने जीते 06 स्वर्ण सहित 07 पदक

 *रायपुर की मानसी, पिंकी और दंतेवाड़ा की लच्छी,  राजकुमारी, सोमारी और रामे ने जीता स्वर्ण*

-17वीं राष्ट्रीय थाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप, 21 - 23 अगस्त 2026, नान्देड़ (महाराष्ट्र) सम्पन्न

सर्वाधिक 05 पदक (04 स्वर्ण, 01 काँस्य) एकलव्य खेल परिसर जावंगा, गीदम की बालिका खिलाड़ियों ने जीते

महाराष्ट्र प्रथम, तमिलनाडु द्वितीय, तेलंगाना तृतीय स्थान पर रहे

छत्तीसगढ़ पंचम स्थान पर रहा 

रायपुर/SGFI से मान्यता प्राप्त रही संस्था थाई बॉक्सिंग इण्डियन फेडरेशन (TIF) के तत्वावधान में तेलंगाना थाई बॉक्सिंग एसोसिएशन द्वारा TIF 17वीं राष्ट्रीय थाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन 21 - 23 अगस्त 2026 तक गुरु गोविन्द सिंह इंडोर स्टेडियम, क्रीड़ा संकुल, नान्देड़ (महाराष्ट्र) में किया गया जिसके 18 राज्यो के लगभग 450 खिलाड़ियों अधिकारियों ने भाग लिया जिसमे महाराष्ट्र प्रथम, तमिलनाडु द्वितीय, तेलंगाना तृतीय, चतुर्थ स्थान पर उड़ीसा और छत्तीसगढ़ पाँचवे स्थान पर रहा।

 उपरोक्त जानकारी देते हुए छ ग थाई बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अनीस मेमन एवँ महासचिव लखन कुमार साहू ने आगे बताया कि छ ग खेल जगत के लिए अत्यंत हर्ष एवँ गर्व का विषय है कि छत्तीसगढ़ की सातों बालिका खिलाड़ियों ने पदक जीते जिसमे रायपुर की दोनो खिलाड़ियों कु मानसी तांडी और कु पिंकी गुप्ता के अलावा एकलव्य खेल परिसर - जावंगा, गीदम, दंतेवाड़ा की 04 खिलाड़ियों (कु लच्छी कोवासी, कु राजकुमारी, कु सोमारी, कु रामे कवासी) ने स्वर्ण पदक और एक खिलाड़ी (कु सुनीता) ने काँस्य पदक जीता है।

 उल्लेखनीय है कि एकलव्य खेल परिसर, जावंगा, गीदम, दंतेवाड़ा में पदस्थ खेल एवँ युवा कल्याण विभाग दंतेवाड़ा की कोच कु टिकेश्वरी साहू को TIF (थाई बॉक्सिंग इण्डियन फेडरेशन) ने फीमेल टेक्निकल पैनल की जिम्मेदारी निभाई। जबकि दुर्ग के विक्की भारतीय और करण चेलक निर्णायक परीक्षा उत्तीर्ण कर निर्णायक पैनल में सम्मिलित किये गए। जबकि छत्तीसगढ़ टीम के कोच की जिम्मेदारी दुर्ग के लक्ष्मीनारायण साहू ने निभाई।

 उल्लेखनीय है कि उक्त राष्ट्रीय थाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप में छ ग का 07 बालिका खिलाड़ियों और 05 अधिकारियों (01 एशियन रेफरी, 02 नए रेफरी, 01 कोच, और 01 राज्य थाई बॉक्सिंग संघ के प्रतिनिधि) सहित 12 सदस्यीय दल भाग लिया था।  छ ग थाई बॉक्सिंग दल के खिलाड़ी, अधिकारी छ ग थाई बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष अनीस मेमन के मार्गदर्शन और एशियन रेफरी कु टिकेश्वरी साहू, कोच लक्ष्मी नारायण साहू के नेतृत्व में नान्देड़, संतारागछि - हुज़ूर साहेब सुपर फास्ट एक्सप्रेस से 25 अगस्त 2026 को सुबह 06 बजे रायपुर पहुंचेंगे।

 जहाँ रायपुर रेल्वे स्टेशन में थाई बॉक्सिंग संघ के पदाधिकारियों और खिलाड़ियों के परिजनों द्वारा छ ग थाई बॉक्सिंग दल का परंपरागत तरीके से स्वागत किया जाएगा।

 *छ ग थाई बॉक्सिंग पदक विजेता दल :-*

रायपुर से :- 

 कु मानसी तांडी - स्वर्ण पदक (U 21yrs, -45kg)

 कु पिंकी गुप्ता - स्वर्ण पदक (U 17yrs, -44kg)

 दंतेवाड़ा से :- 

 कु सोमारी कवासी - स्वर्ण पदक (U 14yrs, -32kg)

 कु सुनीता, काँस्य पदक - (U 14yrs, -44kg)

 कु लच्छी कोवासी - स्वर्ण पदक (U 17yrs, -40kg)

 कु रामे कवासी - स्वर्ण पदक (U 17yrs, -52kg)

 कु राजकुमारी - स्वर्ण पदक (U 17yrs, -56kg)

 *राष्ट्रीय निर्णायक परीक्षा उत्तीर्ण*

 दुर्ग से :- विक्की भारती एवँ करण चेलक 

 अधिकारी गण :- अनीस मेमन (रायपुर), कु टिकेश्वरी साहू (एकलव्य खेल परिसर, जावंगा, गीदम, दंतेवाड़ा), लक्ष्मी नारायण साहू (दुर्ग)।

 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english