ब्रेकिंग न्यूज़

 महाराष्ट्र मंडल में कड़ू भात कार्यक्रम, बिखरा जोश व उल्लास

 -
 
- चौबी कॉलोनी महिला केंद्र के पर्व में घुली रिश्तों की मिठास 
 रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के चौबे कालोनी महिला केंद्र ने महाराष्ट्र मंडल भवन में ‘कड़ू भात’ का जोशीला आयोजन किया। सावन और तीज के पूर्व यह कार्यक्रम सभी महिलाओं के लिए मजेदार और यादगार रहा। 
केंद्र की संयोजिका अक्षता पंडित ने बताया कि कार्यक्रम की खूबसूरत शुरुआत गुलाब की पंखुड़ियों से भरे गुब्बारों को महिला सभासदों के ऊपर फोड़ने से हुई।इससे पंखुड़ियों की वर्षा के बीच उनका मुस्कुराते हुए चेहरों के साथ स्वागत किया गया। पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार सभी को हल्दी-कुमकुम लगाया गया व स्मृति चिह्न के रूप में मेहंदी का कोन और बिंदी का पैकेट भेंट किया गया।
सजावट का मुख्य आकर्षण सावन माह में आने वाले प्रमुख त्योहारों की जीवंत झांकी रही। इस सुंदर और कलात्मक सजावट को पल्लवी मुकादम, मनीषा वरवंडकर, प्राची डोनगांवकर, रंजना काठोटे, अक्षता पंडित, अनुपमा बोधनकर और गौरी क्षीरसागर ने मिलकर साकार किया। कार्यक्रम में धार्मिक और पौराणिक रंग तब घुल गया, जब दीपाली, संध्या पांडे, धनश्री पेंडसे, मनीषा वरवंडकर, प्राची डोनगांवकर, संगीता निमोणकर और अनुपमा बोधनकर श्री राधा, कृष्ण और माता पार्वती के सुंदर रूप में सज-धज कर पहुंचीं।
गौरी क्षीरसागर और प्राची डोनगांवकर ने ‘तीज विशेष’ मनोरंजक खेल करवाए। इनमें से एक सिक्कों पर आधारित रोचक गेम था, तो दूसरा म्यूजिक और डांस गेम रहा। प्रतियोगियों के शानदार प्रदर्शन के बीच अवंती अग्निहोत्री और वर्षा चौधरी ने गौरी मोकाजदार ने बाजी मारते हुए विजेताओं का खिताब अपने नाम किया।
हरित श्रृंगार में सजी-धजी महिलाओं के बीच सावन की सुंदरता का प्रतिनिधित्व करने के लिए अंजलि को ‘सावन क्वीन’ चुना गया। इसके साथ ही, मनीषा वरवंडकर के महिला सह-प्रमुख पद पर मनोनीत होने पर सभी सदस्यों ने गरिमापूर्ण माहौल में उनका सम्मान किया। केंद्र की नई सदस्य पल्लवी जोशी का स्वागत किया गया। कार्यक्रम के अंतिम चरण में सभी सदस्यों ने मिलकर लजीज और स्वादिष्ट 'कड़ू भात' के भोजन का आनंद लिया। अपनों के साथ, हंसी-ठहाकों और मीठी यादों के संग इस आयोजन का समापन हुआ।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english