संत ज्ञानेश्वर स्कूल में ईद मिलादुन्नबी व रक्षाबंधन का भावपूर्ण आयोजन
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में विशेष प्रार्थना सभा में रक्षाबंधन का भावपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन यलो हाउस इंचार्ज निदा सुल्तान एवं आशा जैन के मार्गदर्शन में किया गया।
कार्यक्रम का संचालन 8वीं की प्रगति यादव ने किया। इसके पश्चात 11वीं की काव्या रेड्डी ने प्रतिज्ञा दिलाई। 12वीं के समर्थ नाथवानी ने ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर प्रेरणादायक भाषण प्रस्तुत किया। उन्होंने पैगंबर हजरत मुहम्मद के जीवन और उनकी शिक्षाओं पर प्रकाश डाला।
इसके बाद रक्षाबंधन पर आधारित एक सुंदर नाट्य प्रस्तुति दी गई। इसमें श्रीकृष्ण और द्रौपदी के पवित्र भाई- बहन के रिश्ते को दर्शाया गया। प्रस्तुति का वाचन 12वीं की हिमांशी लोढ़ा ने किया। श्रीकृष्ण की भूमिका आठवीं के ओजस तिवारी तथा द्रौपदी की भूमिका 12वीं की उमा निर्मलकर ने निभाई। इस प्रस्तुति ने प्रेम, विश्वास, सुरक्षा और भाई- बहन के पवित्र रिश्ते का संदेश दिया। कार्यक्रम का समापन इस संदेश के साथ हुआ कि हमारे विभिन्न त्योहार हमें प्रेम, सद्भाव, मानवता और एकता के सूत्र में बांधते हैं।












Leave A Comment