भाजपा राष्ट्रीय कार्यालय में महिला मोर्चा अध्यक्ष व सांसद रूपकुमारी चौधरी ने मनाया रक्षाबंधन
रायपुर/नई दिल्ली। भारतीय जनता की महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष और महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद रूपकुमारी चौधरी ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय में पार्टी के वरिष्ठ राष्ट्रीय पदाधिकारियों, महिला मोर्चा की बहनों एवं कार्यालय की सुरक्षा में तैनात सुरक्षा कर्मियों के साथ आत्मीयता और भाई-बहन के स्नेह के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया। इस अवसर पर श्रीमती चौधरी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष, राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, सौदान सिंह, सुनील बंसल, बी. सतीश सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों को राखी बांधकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएँ दीं। श्रीमती चौधरी ने महिला मोर्चा की बहनों के राष्ट्रीय कार्यालय में कार्यरत एवं सुरक्षा व्यवस्था में तैनात भाइयों को भी राखी बांधी।




.jpg)




Leave A Comment