ब्रेकिंग न्यूज़

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार : डॉ. विजय शंकर

वर्चुअल बैठकों के जरिए लगातार संगठन का कर रहे मार्गदर्शन
'हर घर तिरंगा' और 'मन की बात' जैसे प्रमुख कार्यक्रमों में रहे सक्रिय
रायपुर।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है और वे बहुत जल्द पूरी सक्रियता के साथ सीधे कार्यकर्ताओं के बीच लौटेंगे। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ विजय शंकर मिश्रा ने बताया कि अस्वस्थ होने के बावजूद वे संगठन के कामकाज से पूरी तरह जुड़े हुए हैं और लगातार डिजिटल माध्यमों से पार्टी की सभी गतिविधियों का संचालन व मार्गदर्शन कर रहे हैं।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. मिश्रा ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव प्रदेश कार्यालय में आयोजित होने वाली तमाम महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठकों में नियमित रूप से ऑनलाइन जुड़ रहे हैं। 'हर घर तिरंगा' अभियान और 'तिरंगा यात्रा' कार्यक्रमों में उनकी सक्रियता कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरक रही, वहीं पार्टी के आगामी अभियानों की रूपरेखा तय करने और कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन के लिए वे पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं। श्री देव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' को भी सुना और देशहित में किए जा रहे अभूतपूर्व प्रयासों के लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी का आभार व्यक्त किया। संगठन के सभी अभियानों की लगातार मॉनीटरिंग कर रहे प्रदेश अध्यक्ष श्री देव जल्द ही पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर प्रत्यक्ष रूप से कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे, जिसे लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. मिश्रा ने चिकित्सकीय बुलेटिन के हवाले से जानकारी देते हुए बताया कि श्री देव के कमर के ऊपरी हिस्से में किसी प्रकार की कोई चोट नहीं लगी थी। कमर के निचले हिस्से में एक छोटा सा फ्रैक्चर था, जिसके उपचार हेतु एक छोटी-सी सफल सर्जरी की गई थी। डॉ. मिश्रा ने बताया कि चिकित्सकीय बुलेटिन के अनुसार फ्रैक्चर अब तेजी से ठीक हो गया है और रिकवरी की स्थिति बेहद संतोषजनक है। डॉक्टरों ने उनके स्वास्थ्य में हो रही इस त्वरित प्रगति पर पूर्ण प्रसन्नता जताई है। डॉ. मिश्रा ने कहा कि श्री देव अपनी अद्भुत इच्छाशक्ति और लाखों कार्यकर्ताओं की प्रार्थनाओं के बल पर जल्द ही पूर्णतः स्वस्थ होकर रायपुर लौट रहे हैं। वे शीघ्र ही रायपुर पहुँचकर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व पर पुनः पूर्ण ऊर्जा के साथ कार्य करने वाले हैं।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english