रोजगार मेले में 50 युवाओं का चयन, रोजगार की दिशा में एक और कदम
रायपुर / युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, रायपुर द्वारा आज रोजगार कार्यालय परिसर, सिविल लाइंस में जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। उपसंचालक श्रीमती पुष्पा चौधरी ने बताया कि रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की 6 प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया। कंपनियों द्वारा उपलब्ध 422 रिक्तियों के लिए कुल 313 आवेदकों का साक्षात्कार लिया गया। साक्षात्कार के उपरांत 166 आवेदकों का प्रारंभिक चयन किया गया, वहीं 50 आवेदकों का अंतिम रूप से चयन हुआ। शेष आवेदकों की चयन प्रक्रिया नियोजकों द्वारा जारी है।
इस दौरान संचालक तकनीकी शिक्षा, रोजगार एवं प्रशिक्षण श्री हेमंत रमेश नंदनवार ने रोजगार मेले का अवलोकन कर विभिन्न कंपनियों द्वारा की जा रही चयन प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने उपस्थित युवाओं से संवाद करते हुए रोजगार के अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया। रोजगार मेले ने जिले के युवाओं को एक ही मंच पर निजी क्षेत्र की कंपनियों से जुड़ने और अपनी योग्यता के अनुरूप रोजगार प्राप्त करने का अवसर दिया। 50 युवाओं का अंतिम चयन उनके लिए नए करियर की शुरुआत और आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।












Leave A Comment