ब्रेकिंग न्यूज़

 प्रयास आवासीय विद्यालयों में प्रवेश हेतु 3 से 9 सितम्बर तक तृतीय काउंसलिंग

 राजनांदगांव  । मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत प्रयास आवासीय विद्यालयों में सत्र 2026-27 के कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु 3 सितम्बर से 9 सितम्बर 2026 तक सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक तृतीय काउंसलिंग का आयोजन किया गया है। काउंसलिंग हेतु छात्र-छात्राओं की सूची एवं तिथि की जानकारी के लिए वेबसाईट द्धह्लह्लश्चह्य://द्गद्मद्यड्ड14ड्ड.ष्द्द.ठ्ठद्बष्.द्बठ्ठ/ का अवलोकन किया जा सकता है। प्रयास बालक व कन्या आवासीय विद्यालय जिला बिजापुर के प्रवेश के लिए प्रयास कन्या आवासीय विद्यालय गुढिय़ारी जनता कालोनी एफसीआई गोडाउन के पास रायपुर में तृतीय काउंसलिंग का आयोजन किया गया है। सीट रिक्त रहने की स्थिति में प्रतीक्षा सूची वाले विद्यार्थियों के लिए 10 सितम्बर से 15 सितम्बर 2026 तक काउंसलिंग का आयोजन किया जाएगा। शासकीय अवकाश दिवस 4 सितम्बर से 6 सितम्बर 2026 तथा 12 सितम्बर से 15 सितम्बर 2026 तक काउंसलिंग आयोजित नहीं की जाएगी।
काउंसलिंग में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं को निर्धारित निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर अनिवार्य दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने कहा गया है। कक्षा 8वीं में प्रथम श्रेणी (60 प्रतिशत) उत्तीर्ण अंक सूची, पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी नक्सल पीडि़त प्रमाण पत्र, 10 रूपए के नान ज्यूडिशियल स्टाम्प पेपर पर अल्पसंख्यक वर्ग अंतर्गत होने संबंधी नोटरी का सत्यापन प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, विशेष पिछड़ी जनजाति प्रमाण पत्र एवं विशेष श्रेणी से चयनित विद्यार्थियों को काउंसलिंग तिथि को दिव्यांगता, दिव्याग माता-पिता के बच्चे होने, अनाथ बच्चे होने, विधवा माता के बच्चे होने, परित्यक्ता महिला के बच्चे होने, देश की रक्षा करते हुए या अपने कर्तव्य निर्वहन करते समय पुलिस, अद्र्धसैनिक, सशस्त्र बल अथवा शहीद सैनिक के बच्चे होने का प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य  है। काउंसलिंग पश्चात संबंधित प्रयास आवासीय विद्यालय में प्रवेश की पात्रता होने पर 2 दिवस के भीतर अनिवार्यत: जिला शिक्षा अधिकारी से काउन्टर हस्ताक्षरित स्थानांतरण प्रमाण पत्र एवं जिला चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी सिकलसेल जांच प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english