राष्ट्रीय गैर-संचारी रोग कार्यक्रम के तहत रायपुर में संभाग स्तरीय कार्यशाला संपन्न
रायपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार राष्ट्रीय गैर-संचारी रोग रोकथाम एवं नियंत्रण कार्यक्रम (NP-NCD) के अंतर्गत रेड क्रॉस सभा कक्ष, कलेक्ट्रेट परिसर रायपुर में संभाग स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रायपुर डॉ. मिथिलेश चौधरी उपस्थित रहे।
इस प्रशिक्षण में रायपुर संभाग के 5 जिलों - रायपुर, बलौदाबाजार-भाटापारा, महासमुंद, गरियाबंद एवं धमतरी के NCD नोडल अधिकारी, कंसल्टेंट, FLO तथा विकासखंड स्तर से खंड चिकित्सा अधिकारी (BMO), BPM, BDM सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। रायपुर जिले से जिला NCD नोडल अधिकारी डॉ. प्रीति नारायण एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री मनीष मेजरवार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में राज्य स्तर से उप संचालक (NP-NCD) डॉ. संजीव मेश्राम, स्टेट NCD मेडिकल ऑफिसर डॉ. उर्विन शाह एवं स्टेट NP-NCD कंसल्टेंट श्रीमती अभिलाषा शर्मा रात्रे का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य NP-NCD कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन, सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार तथा रिपोर्टिंग एवं डेटा प्रबंधन को सुदृढ़ करना रहा। इस दौरान NCD स्क्रीनिंग, उपचार, फॉलोअप एवं रिपोर्टिंग से जुड़े विषयों पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया।
इस अवसर पर समुदाय स्तर तक NCD सेवाओं की पहुंच बढ़ाने और निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूर्ण करने पर जोर दिया गया।










Leave A Comment