ब्रेकिंग न्यूज़

 बकाया राशि अदा ना करने पर व्यवसायिक परिसरों को किया सीलबंद

0- निगम जोन 1 राजस्व विभाग ने 6 बकायादारों पर कार्रवाई की
0- निगम राजस्व विभाग की अपील- संपत्तिकरदाता 2026-27 के संपत्तिकर का पूर्ण भुगतान कर 30 सितम्बर तक संपत्तिकर में 5 प्रतिशत की छूट का अधिकाधिक लाभ उठाए
रायपुर. रायपुर नगर पालिक निगम राजस्व विभाग द्वारा चलाये जा रहे बकाया राजस्व वसूली अभियान के अंतर्गत आज नगर निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा के आदेशानुसार एवं अपर आयुक्त राजस्व श्री लोकेश्वर साहू, उपायुक्त राजस्व डॉ. अंजलि शर्मा के निर्देशानुसार नगर निगम जोन 1 जोन कमिश्नर श्री अंशुल शर्मा सीनियर के मार्गदर्शन एवं कार्यपालन अभियंता श्री द्रोणी कुमार पैकरा, जोन सहायक राजस्व अधिकारी श्री मनीष मरकाम, राजस्व निरीक्षक श्री आशीष शर्मा, श्री संतोष साहू, सहायक राजस्व निरीक्षक श्री अरविंद छेदईया, श्री राहुल यादव की उपस्थिति में नगर निगम जोन 1 राजस्व विभाग द्वारा बकाया राजस्व वसूली अभियान चलाकर जोन क्षेत्र अंतर्गत संत कबीरदास वार्ड क्रमांक 3 अंतर्गत बकायादार नईमुद्दीन द्वारा 132776 रू., शकीलुद्दीन द्वारा 123627 रू, वकीलुद्दीन द्वारा 123627 रू., बसंत कुमार अग्रवाल द्वारा 246909 रू., यतियतनलाल वार्ड कमांक 4 में बकायादार सुधा मेट्रोलुर्जिकल द्वारा बकाया राशि 61366 रू., नेताजी कन्हैया लाल बाजारी वार्ड क्रमांक 15 में बकायादार जानकी बाई द्वारा 83716 रू. की बकाया राशि नगर निगम जोन 1 राजस्व विभाग को डिमांड बिल, डिमांड नोटिस जारी करने के अनेक वर्ष बाद भी अदा नहीं किये जाने पर स्थल पर संबंधित बकायादारो की संबंधित संपत्तियों को नियमानुसार कडाई के साथ तत्काल ताला लगाकर सीलबंद कर दिया गया। 6 बकायादारो पर नगर निगम जोन 1 राजस्व विभाग का कुल 772021 रू. का बकाया है। इस बकाये की वसूली हेतु अभियान चलाया गया।
रायपुर नगर पालिक निगम राजस्व विभाग ने रायपुर नगर निगम क्षेत्र के समस्त सम्पतिकरदाता नागरिकों से एक बार पुनः विनम्र अपील की है कि सभी सम्पतिकरदाता नागरिक वर्तमान वर्ष 2026-27 के सम्पतिकर की राशि का7 पूर्ण एकमुश्त भुगतान करके दिनांक 30 सितम्बर 2026 तक नियमानुसार 5 प्रतिशत की छूट का लाभ अधिकाधिक संख्या में उठायें.
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english