सड़क पर कब्जा करने, अवैध विज्ञापन बोर्ड पर 73 हजार का ई जुर्माना
0- नगर निगम जोन 7 ने जीईरोड में विवेकानंद आश्रम से अनुपम गार्डन तक सड़क के आसपास की मिली शिकायत पर कार्रवाई की
0- निगम ने कब्जा करने, अवैध विज्ञापन बोर्ड लगाने, गन्दगी फैलाने वालों की शिकायतों को सही पाया
0- लगभग 13 दुकान संचालकों पर चेतावनी देकर किया लगभग 73 हजार रुपये का ई जुर्माना
रायपुर. नगर पालिक निगम जोन 7 में प्राप्त बाजार क्षेत्र जीईमार्ग में गन्दगी फैलाने, अवैध विज्ञापन बोर्ड लगाने, सड़कों पर कब्जा कर व्यवसाय करने से सम्बंधित प्राप्त जनशिकायतों को तत्काल संज्ञान में लेते हुए नगर निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा द्वारा दिए गए निर्देश पर जोन 7 जोन कमिश्नर डॉ तृप्ति पाणीग्रही के मार्गनिर्देशन में नगर निगम जोन 7 क्षेत्र अंतर्गत जीई मार्ग में स्वामी विवेकानंद आश्रम चौक से अनुपम गार्डन तक जनशिकायतों की वस्तुस्थिति की जानकारी लेने नगर निगम जोन क्रमांक 7 की टीम ने जीईमार्ग क्षेत्र में औचक निरीक्षण किया. औचक निरीक्षण के दौरान दुकानों में गन्दगी मिली, सड़क पर कब्जा जमाकर व्यवसाय करना और जगह - जगह विज्ञापन बोर्ड लगा दिया जाना पाया गया, जिस पर जोन 7 जोन कमिश्नर के निर्देश पर स्थल पर तत्काल सम्बंधित लगभग 13 दुकान संचालकों पर कुल लगभग 73 हजार रूपये का ई जुर्माना उन्हें भविष्य के लिए कड़ी चेतावनी देते हुए किया और प्राप्त जनशिकायतों का जोन के स्तर पर त्वरित निदान किया गया.













Leave A Comment