ब्रेकिंग न्यूज़

 स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में रायपुर नगर पालिक निगम की मिली बड़ी उपलब्धि

0- देश के 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में रायपुर को 6वां स्थान, वार्ड स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन
रायपुर। स्वच्छ वायु सर्वेक्षण -2026 में रायपुर नगर पालिक निगम ने देश के 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की श्रेणी में 189 अंक प्राप्त कर 6वां स्थान हासिल किया है। यह उपलब्धि रायपुर शहर में वायु गुणवत्ता सुधार के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों का महत्वपूर्ण परिणाम है।
वायु गुणवत्ता में सुधार की सकारात्मक तस्वीर
रायपुर में पीएम-10 का स्तर वर्ष 2022-23 में 78 µg/m³ से घटकर वर्ष 2025-26 में 64 µg/m³ हो गया है। अर्थात् 2022-23 की तुलना में लगभग 18% की कमी दर्ज की गई है। यह शहर में वायु प्रदूषण नियंत्रण के प्रयासों की सकारात्मक दिशा को दर्शाता है।
वर्ष पीएम-10 (µg/m³)
2017-18 70
2018-19 68
2019-20 63
2020-21 55
2021-22 61
2022-23 78
2023-24 76
2024-25 75
2025-26 64
 
वार्ड स्तर पर भी रायपुर नगर निगम का उत्कृष्ट प्रदर्शन
स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 के राज्य स्तरीय वार्ड रैंकिंग में छत्तीसगढ़ के लिए रायपुर के वार्ड क्रमांक 46 को 30,000 से अधिक आबादी वाली श्रेणी तथा वार्ड क्रमांक 30 को 10,000 से 30,000 आबादी वाली श्रेणी में स्थान मिला है। यह उपलब्धि वार्ड स्तर पर स्वच्छ वायु के लिए किए जा रहे प्रयासों को भी रेखांकित करती है। 
स्वच्छ वायु के लिए रायपुर नगर पालिक निगम द्वारा किये गए प्रमुख प्रयास
रायपुर नगर पालिक निगम द्वारा शहर में स्वच्छ वायु एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए विभिन्न स्तरों पर कार्य किए जा रहे है:-
* पैच रिपेयर वर्क: लगभग 100 किमी सड़कों पर कार्य।
* मैकेनिकल स्वीपिंग: 7 मशीनों के माध्यम से प्रतिदिन लगभग 150 किमी सड़कों की सफाई।
* ई-वाहन चार्जिंग स्टेशन: शहर में 30 स्टेशन।
* ई-वाहनों की संख्या: लगभग 26,254।
* कचरा ट्रांसफर स्टेशन: शहर में 10 स्टेशन।
* वृक्षारोपण: वर्ष 2025-26 में लगभग 42,000 पौधों का रोपण, जिसमें 3 एकड़ क्षेत्र में 23,000 पौधों का मियावाकी प्लांटेशन भी शामिल है।
मियावाकी पौधरोपण में 91.30% पौधों का जीवन्तता प्रतिशत
3 एकड़ क्षेत्र में किए गए मियावाकी पौधरोपण अभियान में कुल 23,000 पौधे लगाए गए। इस प्रकार यह शहरी हरित क्षेत्र बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। महापौर मीनल चौबे और नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा ने दिया जन -जन को सकारात्मक संदेश
“स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में रायपुर का 6वां स्थान प्राप्त करना हम सभी के लिए गर्व का विषय है। यह उपलब्धि रायपुर नगर पालिक निगम के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और रायपुर नगरवासियों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। वार्ड स्तर पर भी रायपुर का प्रदर्शन उत्साहजनक रहा है।
महापौर श्रीमती मीनल चौबे और आयुक्त श्री संबित मिश्रा ने कहा कि हमारा लक्ष्य केवल रैंकिंग में सुधार करना नहीं, बल्कि रायपुर को एक स्वच्छ, हरित और स्वस्थ शहर बनाना है। इसके लिए सड़क सफाई, धूल नियंत्रण, हरित क्षेत्र विस्तार, ई-मोबिलिटी तथा जनभागीदारी के कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा।”

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english