निगम जोन-3 क्षेत्र तेलीबांधा तालाब मरीन ड्राइव में वायु गुणवत्ता सुधार जागरूकता अभियान
रायपुर. नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे और नगर निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा के निर्देश पर रायपुर नगर पालिक निगम जोन 3 जोन कमिश्नर श्रीमती प्रीति सिंह के मार्गदर्शन और जोन 3 जोन स्वास्थ्य अधिकारी सहित स्वच्छता निरीक्षक और स्वच्छता दीदियों की उपस्थिति में रायपुर नगर पालिक निगम जोन 3 क्षेत्र अंतर्गत तेलीबाँधा तालाब मरीन ड्राइव में वायु गुणवत्ता सुधार हेतु जनजागरूकता रैली निकाली गयी ।
वायु गुणवत्ता सुधार हेतु जनजागरूकता अभियान
रायपुर नगर निगम जोन 3 क्षेत्र अंतर्गत वार्ड 33 क्षेत्र अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक कन्या शाला तेलीबांधा में छात्र - छात्राओं को स्वच्छता निरीक्षक एवं स्वच्छता दीदी द्वारा प्रधान पाठक एवं सभी शिक्षकों की उपस्थिति में वायु प्रदूषण, कारण, प्रभाव, व उपाय के सम्बंध में विस्तृत जानकारी देते हुए इस पर जागरूक बनाया गया।










Leave A Comment