एयरपोर्ट की 10 किमी परिधि में कचरा डंपिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई
0- जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन के निर्देश
रायपुर। जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन ने निर्देशित किया है कि एयरपोर्ट की 10 किलोमीटर की परिधि में किसी भी प्रकार का कचरा डंप न किया जाए।
उन्होंने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में कचरा डंप किए जाने की स्थिति में संबंधित ग्राम पंचायत के जिम्मेदार सचिव एवं सरपंच के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
सीईओ ने संबंधित अधिकारियों को क्षेत्र में नियमित निगरानी सुनिश्चित करने तथा कचरा प्रबंधन व्यवस्था को प्रभावी रूप से संचालित करने के निर्देश दिए हैं।














Leave A Comment