ब्रेकिंग न्यूज़

महाराष्‍ट्र मंडल के शंकर नगर केंद्र की महिलाओं ने मनाया तीज उत्सव

-बाल वाचनालय में आयोजित पर्व में रंगबिरंगी नौवारी साड़ी ने बढ़ाई रौनक, गुब्‍बारे के खेल को सभी ने किया एंजॉय
रायपुर। सावन का महीना हो, उस पर तीज महोत्सव का आयोजन। ऐसे में मराठी परिवार की महिलाएं अपने पारंपरिक परिधान यानी नौवारी साड़ी में न आएं, ऐसा हो ही नहीं सकता। महाराष्ट्र मंडल के शंकर नगर महिला केंद्र की ओर से बाल वाचनालय- उद्यान में आयोजित हरियाली तीज महोत्सव में पहुंचीं महिलाओं को पारंपरिक परिधान में ही देखा गया।   
शंकर नगर केंद्र की संयोजिका आयुषी विठालकर ने बताया कि केंद्र की सदस्य पुष्पा जावलेकर, सुजाता देशपांडे, रैना पुराणिक, संगीता राजिमवाले, लीना मुजुमदार, अमृता सोमण, सपना काडू, वर्षा उरकुरकर, वैशाली निमजे, श्रुति मनोहर और कविता लांजेवार की टीम ने कार्यक्रम का सुव्‍यवस्थित आयोजन किया। इसके बाद अमृता सोमण, लीना मुजुमदार और सपना काडू ने आकर्षक गणेश वंदना प्रस्तुत की। इसके बाद शुभदा गिरजे ने सुंदर भजन प्रस्तुत किया। वहीं 'पिंगा' और 'बाईपण भारी देवा' पर मिक्स डांस भी प्रतिभागियों की ओर से महिलाओं ने प्रस्तुत किया। इस बीच वरिष्‍ठ सभासद पुष्पा जावलेकर ने सावन महीने के सुंदर महत्व पर प्रकाश डाला। 
कार्यक्रमों की अगली कड़ी में अमृता, श्रुति मनोहर, वैशाली, वर्षा उरकुर, कविता, रैना, लीना और संगीता राजिमवाले ने 'श्रावण मधली किटी' थीम पर एक लघु कॉमेडी नाट्य प्रस्तुति‍ दी, जिसने सभी को खूब हंसाया। प्रोग्राम में श्वेता डबली, स्वाति जोशी और रेनू काडे ने अपनी मधुर आवाज़ में सुंदर गाने पेश करके सबका दिल जीत लिया। वहीं डॉ. शेफाली फडणवीस ने डांस परफॉर्मेंस दी। आखिर में वैशाली और वर्षा ने सभी के लिए गेम खेला, जिसमें रेणू और शिल्पा ने पहला और दूसरा स्थान हासिल किया। सभी ने गुब्बारों से खेलकर खूब मस्ती की और उत्‍सव का समापन किया।
इस अवसर पर निर्मला पिंपरे, अनुराधा शिवलकर, अर्चना दशपुत्रे, कंचन केलकर, मंजूषा कावड़कर, जया कावड़कर, कविता, वैशाली, ज्योती अंदनकर, मधुरा भागवत, आयुषी, स्मिता कोमजवार, स्वाति‍ कोराणे, मनीषा देशपांडे, मेधा कोतवाले, अदिती जोशी, डॉ. शेफाल, कुंदा विठालकर, नेहा फडणवीस, सपना काडू, तोशिका भुजबल, गीता दलाल, सुनीता वंजारे, शिल्पा धोत्रे, रेणुका पुराणिक, रेणू काले और योगिनी वरेटवार उपस्थित रहीं।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english