ब्रेकिंग न्यूज़

 पीएम राहत के तहत सड़क हादसों में त्वरित मदद

0- रायपुर में पीएम राहत योजना से 124 मरीजों का सफल सत्यापन
0- पीएम राहत योजना में रायपुर जिला पूरे प्रदेश में अव्वल, डी.के.एस. अस्पताल राज्य के लीडिंग अस्पतालों में शामिल
0- दुर्घटना के 7 दिन तक फ्री इलाज: रायपुर में पीएम राहत योजना से लोगों को मिल रही राहत
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन एवं कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग एवं पुलिस विभाग के संयुक्त समन्वय से जिले में पीएम राहत योजना का सफल क्रियान्वयन किया जा रहा है। इस योजना के क्रियान्वयन में रायपुर जिला पूरे प्रदेश में अव्वल है। योजना के क्रियान्वयन में पुलिस विभाग से पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला, एसपी ग्रामीण श्रीमती श्वेता सिन्हा, डीसीपी ट्रैफिक डॉ. अर्चना झा, एएसपी ग्रामीण श्रीमती चंचल तिवारी, एसीपी श्रीमती सीमा अहिरवार एवं जिला प्रबंधक श्रीमती अर्चना राजपूत का विशेष सहयोग रहा।
जिला नोडल अधिकारी ट्रॉमा डॉ. सार्थक नंदा ने बताया कि जिले के 20 निजी एवं शासकीय अस्पतालों के सहयोग से अब तक 200 से अधिक जरूरतमंद लोगों को पीएम राहत योजना का लाभ दिलाया जा चुका है, जिनमें से लगभग 124 मरीजों का सफल सत्यापन किया गया है। इस उपलब्धि में डी.के.एस. अस्पताल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पूरे राज्य में उच्च स्थान प्राप्त किया है। योजना की शुरुआत से ही अधीक्षक डॉ. शिप्रा शर्मा एवं डॉ. हेमंत शर्मा के मार्गदर्शन में डी.के.एस. के अधिकारी एवं कर्मचारी इस योजना के क्रियान्वयन में लगे हुए हैं।
उल्लेखनीय है कि रायपुर जिला प्रदेश का पहला ऐसा जिला है, जहाँ कलेक्टर डॉ गौरव सिंह के विशेष निर्देशन में दिनांक 30 अप्रैल 2026 को प्रथम हितग्राही को पीएम राहत योजना का लाभ दिलाया गया था।
योजना के बारे में :- प्रधानमंत्री राहत योजना (PM RAHAT) सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की एक राष्ट्रीय कैशलेस आपातकालीन उपचार योजना है, जो सड़क दुर्घटना पीड़ितों को दुर्घटना की तारीख से 7 दिनों तक 1.5 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज प्रदान करती है। यह योजना किसी भी राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्य सड़क या शहर की सड़क पर हुए हादसे पर लागू है। इसके लिए 112 पर कॉल कर एंबुलेंस सेवा का अनुरोध कर नजदीकी अस्पताल में इलाज शुरू किया जा सकता है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english