ब्रेकिंग न्यूज़

महाराष्ट्र मंडल ने तीज महोत्सव में ‘पौधा लगाओ पर्यावरण बचाओ’ का दिया संदेश

 0- महाराष्‍ट्र मंडल के देवेंद्र नगर केंद्र की महिलाओं ने श्रृंगार, विज्ञान और भाग्य आधारित मनोरंजन खेल में दिखाया उत्साह

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के देवेंद्र नगर महिला केंद्र ने हरतालिका तीज उत्सव के पूर्व तीज आवरण सहभोग का आयोजन किया। इसमें महिलाओं ने ‘पौधा लगाओ और पर्यावरण बचाओ’ का संदेश दिया। केंद्र की वरिष्ठ सदस्य कुमुद लाड ने सभी सदस्यों को जेड प्लांट के पौधे भेंट किए। वहीं श्रृंगार, विज्ञान और भाग्य पर आधारित खेले गए, इन गेम्‍स ने महिलाओं का उत्साह दोगुना कर दिया। 
देवेंद्र नगर केंद्र की संयोजिका नम्रता गंगने ने बताया कि कार्यक्रम में सभी महिलाएं हरी साड़ी के ड्रेस कोड पर पहुंचीं थीं। सभी का स्वागत हल्दी कुंकू लगाकर किया गया। कार्यक्रम के दौरान सभी ने सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ भी किया। कार्यक्रम में पहला खेल श्रृंगार से जुड़ा था। इसमें छह बॉक्स में आभूषण की छह चीजें रखी गई थी। जिसमें चूड़ी, गजरा, मोती की माला, हेयर क्लीप, साड़ी पिन और बाल का बक्कल शामिल था। सभी महिलाओं को एक-एक मिनट का समय दिया गया। पासा फेंककर जो आता, उस बाक्स में रखे आभूषण को पहनना था। दोबारा वही अंक आने पर उसे उतारना था। एक मिनट के अंदर, जिसने सबसे ज्यादा आभूषण पहने। वह विजेता घोषित किया गया। जिसमें दीपाली अमीन विजेता और साक्षी टोले उप विजेता स्थान पर रहीं। 
नम्रता के अनुसार दूसरा खेल भाग्य आधारित था, जिसमें एक गोलाकार ट्रे के चारों ओर छह रंग की चूडियों छह- छह की संख्या में रखी। ट्रे खाली था। पासा फेंको, संख्या देखो, चूड़ी ट्रे में डालो। एक मिनट का समय था। विजेता घोषित करने के लिए बाहर दो पर्ची रखी थी, जिसमें अंदर या बाहर लिखा था। जिसने जो पर्ची उठाई, उसकी वैसी गिनती हुई। अंदर की पर्ची उठाने पर अंदर की चूड़ी और बाहर की उठाने पर बाहर की चूड़ी। इस मजेदार खेल में रोशनी मेंढेकर अव्‍वल और सुनीता अंजीकर द्वितीय रहीं। 
तीसरा खेल वैज्ञानिक सोच पर आधारित था, जिसे रश्मि मेंढ़ेकर ने खिलाया। समतल बोर्ड पर आमने-सामने मुंह कर आठ दिशा में आठ गिलास चिपकाये। एक से आठ तक के अंक बिना कोई क्रम बनाकर लिखे। टेबल टेनिस बॉल बीच में रखकर क्रम से अंक देखकर 20 सेंकंड में डालना था। इसमें विद्या लोखंडे प्रथम और रोशनी मेंढ़ेकर द्वितीय रही। सभी विजेताओं को तीज और गणेश चतुर्थी के अनुकूल कलात्मक रंगोली बोर्ड सजावट के लिए प्रदान किए गए। 
सभी सदस्यों को भी त्यौहार की गरिमा के अनुसार रंगोली बोर्ड सजावट के सेट उपहार में दिये। अंत में हर्ष और आनंद के साथ सभी ने मिलकर पारंपरिक खेल चाय की पत्ती ‘पोशंपा बाई पोशंपा' नये अंदाज में संगीत के साथ खेला। इस दौरान हर्षला भारांबे, पद्मजा लाड, सविता भागड़ीकर, कुमुद लाड, श्वेता सायंकार, शीतल रणदीवे, खुशी दालाहरे, अर्चना खोन्डे, संगीता कविश्वर सहित अनेक महिला सभासद उपस्थित थीं।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english