ब्रेकिंग न्यूज़

 मोटराइज्ड ट्राईसाईकिल ने आसान किया सफर, दिव्यांग गैरेज बना सहारा

0- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर संचालित दिव्यांग गैरेज से दिव्यांगजनों को मिल रही है निःशुल्क मरम्मत सुविधा
रायपुर. मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के घोषणा के बाद राजधानी में बने संबल केंद्र अंतर्गत "दिव्यांग गैरेज" का संचालन किया जा रहा है। यह गैरेज दिव्यांगजनों के लिए वरदान साबित हो रहा है।
चंगोराभाठा मनजीत ग्रीन सोसायटी निवासी सुश्री स्मिता जोशी पेशे से शिक्षिका हैं। वे डंगनिया स्थित सावित्रीबाई फुले विद्यालय में अध्यापन कार्य करती हैं। सुश्री जोशी बताती हैं कि कुछ वर्ष पूर्व समाज कल्याण विभाग द्वारा उन्हें मोटराइज्ड ट्राईसाईकिल प्रदान की गई थी। इससे पहले उनके भाई उन्हें विद्यालय लाने-ले जाने में सहयोग करते थे। वे सामान्य परिवार से आती हैं। उनके पिता राजकुमार कॉलेज में अकाउंटेंट थे और माता गृहणी हैं।
सुश्री स्मिता जोशी पिछले 18 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत हैं। ट्राईसाईकिल मिलने से पहले उन्हें आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, लेकिन मोटराइज्ड ट्राईसाईकिल मिलने के बाद उनका सफर आसान हो गया।
उन्होंने बताया कि एक समाजिक कार्यक्रम के दौरान उन्हें दिव्यांगजनों के लिए संचालित "दिव्यांग गैरेज" के बारे में जानकारी मिली। जानकारी मिलते ही वे गैरेज पहुंचीं और अपनी मोटराइज्ड ट्राईसाईकिल की मरम्मत करवाई। वहां उन्हें सभी सुविधाएं बेहतर तरीके से मिलीं। स्टाफ ने उन्हें पूरी जानकारी दी और गाड़ी बनने के बाद टेस्ट ड्राइव भी कराया गया।
सुश्री स्मिता ने कहा कि यह दिव्यांग गैरेज भविष्य में सभी जिलों में खुलना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु भैया एवं जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english