ब्रेकिंग न्यूज़

 प्रभारी मंत्री गजेन्द्र यादव ने सेवा संकल्प अभियान की तैयारी के संबंध में ली बैठक

राजनांदगांव 1 । स्कूल शिक्षा एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने गुरुवार को  न्यू सर्किट हाऊस राजनांदगांव में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलने वाली सेवा संकल्प अभियान की तैयारी संबंध में अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की संयुक्त बैठक ली। बैठक में कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने पावर पाईट प्रजेन्टेशन के माध्यम से जिले में होने वाली गतिविधियों एवं कार्ययोजना के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
स्कूल शिक्षा एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान केवल औपचारिक आयोजन न होकर जनभागीदारी एवं सेवा भावना का व्यापक अभियान बने। उन्होंने अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को अभियान की सभी गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए। प्रभारी मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने अभियान की शुरुआत आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम से करने की बात कही। उन्होंने जिले की चयनित 25 ग्राम पंचायतों में दीप प्रज्ज्वलन के साथ राजनांदगांव के रानी सागर तालाब में लगभग एक लाख तथा डोंगरगढ़ में 25 हजार दीप प्रज्ज्वलित करने की तैयारियों को सुव्यवस्थित रूप से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने आयोजन में स्वयं सहायता समूहों, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने कहा। उन्होंने मेरे सपनों का भारत चित्र एवं निबंध प्रतियोगिता में विद्यार्थियों को भारत के अतीत, वर्तमान एवं भविष्य के साथ छत्तीसगढ़ और राजनांदगांव की विकास यात्रा, उपलब्धियों, तकनीक एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों से जोडऩे के निर्देश दिए। उन्होंने नमो सेवा अनकही कहानियां के माध्यम से शासन की योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों की प्रेरक कहानियों को सामने लाने तथा स्कूलों में उपलब्ध स्मार्ट लर्निंग एवं एलईडी सुविधाओं का उपयोग करने के निर्देश दिए।
प्रभारी मंत्री श्री यादव ने आंगन मिलन सेवा को केवल औपचारिक आयोजन न रखते हुए पोषण, स्वास्थ्य एवं संस्कार संबंधी जागरूकता से जोडऩे कहा। उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण पर परिचर्चा आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सेवा की कहानी, सेवा संकल्प यात्रा, एवं सेवा मेरा योगदान के तहत जिले की उपलब्धियों और स्थानीय विकास कार्यों को जनभागीदारी से जोडऩे कहा। उन्होंने विद्यालय, अस्पताल एवं अन्य सार्वजनिक भवनों में स्वच्छता, सौंदर्यीकरण एवं आवश्यकतानुसार श्रमदान जैसे स्थायी सेवा कार्य करने तथा जल संरक्षण को अभियान का प्रमुख विषय बनाने कहा। प्रभारी मंत्री ने सेवा सेतु अभियान के अंतर्गत लंबित एवं पात्र प्रकरणों का पूर्व में निराकरण कर हितग्राहियों को शिविर में सीधे लाभ प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विकासखंडों में समान रूप से प्रभावी आयोजन करने तथा जनप्रतिनिधियों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने कहा। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से शासन की योजनाओं, जिले की उपलब्धियों एवं हितग्राहियों की सफलता की सकारात्मक कहानियों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का मूल उद्देश्य शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं समाज की सामूहिक भागीदारी से सेवा की भावना को मजबूत करना है।
बैठक में महापौर श्री मधुसूदन यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रतीमा चंद्राकर, अध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक श्री सचिन बघेल,  अध्यक्ष राजगामी संपदा न्यास श्रीमती पूर्णिमा साहू, श्री कोमल सिंह राजपूत, श्री संतोष अग्रवाल, श्री सौरभ कोठारी, पुलिस महानिरीक्षक श्री अजय कुमार यादव, पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, सीईओ जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english