ब्रेकिंग न्यूज़

सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत 17 सितंबर को बालोद में गूंजेगा जनभागीदारी का संदेश

सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में शाम 7 बजे आयोजित होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम
बालोद/ सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत बालोद जिले में 17 सितंबर को ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम शाम 7 बजे सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम, बालोद में आयोजित होगा। कलेक्टर श्रीमति दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
कार्यक्रम के दौरान आवश्यक व्यवस्थाओं और सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कृषि विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। अधिकारियों को कार्यक्रम प्रारंभ होने से पहले दोपहर 1 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए हैं।
अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारियां
कार्यक्रम स्थल पर दीया, तेल, बाती, मोमबत्ती, माचिस सहित अन्य आवश्यक सामग्री की व्यवस्था एवं उपलब्धता सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी श्री केशव राम पिद्दा, कृषि विकास अधिकारी, विकासखंड बालोद को सौंपी गई है। उनके सहयोग के लिए बालोद, गुरूर, गुण्डरदेही, डौंडी और डौंडीलोहारा विकासखंड के कृषि विभाग के अधिकारियों को तैनात किया गया है।
प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्धारित समय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर सौंपे गए दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करने के निर्देश दिए हैं। इस आयोजन के माध्यम से सेवा संकल्प अभियान 2026 की भावना के अनुरूप जनभागीदारी और सामूहिक सहभागिता को बढ़ावा देने का प्रयास किया जाएगा।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english