ब्रेकिंग न्यूज़

 सेवा संकल्प अभियान 2026 : कभी घर का था इंतजार, अब मिला सपनों का आशियाना

-प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने सावित्री के परिवार को दी पक्की छत, सुरक्षा और सम्मान के साथ जीवन की नई शुरुआत
 रायपुर ।प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण जरूरतमंद परिवारों के लिए उम्मीद की ऐसी किरण बन रही है, जो वर्षों से देखे जा रहे पक्के घर के सपने को हकीकत में बदल रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और जनकल्याण के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शासन की योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाया जा रहा है। जशपुर जिले के तपकरा की रहने वाली श्रीमती सावित्री की कहानी इसी बदलाव की एक प्रेरक तस्वीर है।
 कभी सावित्री के लिए अपना पक्का घर केवल एक सपना था। कच्चे और असुरक्षित मकान में परिवार के साथ जीवन बिताते हुए उन्हें हर मौसम में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता था। परिवार के लिए सुरक्षित छत और अपने घर का सपना आंखों में था, लेकिन आर्थिक परिस्थितियों के कारण उसे पूरा करना आसान नहीं था।ऐसे समय में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण उनके लिए उम्मीद बनकर सामने आई। योजना का लाभ मिलने के बाद सावित्री के परिवार के जीवन में बदलाव की नई शुरुआत हुई। शासन की सहायता से उनका अपना पक्का मकान तैयार हुआ और वर्षों से देखा जा रहा सपनों का आशियाना हकीकत बन गया।
आज सावित्री अपने परिवार के साथ अपने पक्के घर में सुरक्षित और सम्मानपूर्वक जीवन व्यतीत कर रही हैं। उनके लिए यह मकान केवल ईंट और सीमेंट से बनी संरचना नहीं, बल्कि परिवार की सुरक्षा, सम्मान, स्थायित्व और बेहतर भविष्य का आधार है।सावित्री के जीवन में आया यह बदलाव इस बात को दर्शाता है कि जब शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं सही मायने में जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचती हैं, तो उनका प्रभाव केवल आंकड़ों तक सीमित नहीं रहता, बल्कि लोगों के जीवन में दिखाई देता है।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार का निरंतर प्रयास है कि पात्र परिवारों को शासन की योजनाओं का लाभ समय पर मिले और कोई भी जरूरतमंद परिवार मूलभूत सुविधाओं से वंचित न रहे। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण इसी संकल्प को धरातल पर साकार करते हुए आवासविहीन परिवारों को पक्की छत के साथ सम्मानजनक जीवन का आधार प्रदान कर रही है।
सावित्री की कहानी सेवा संकल्प की उस भावना को सामने लाती है, जहां सरकार की योजनाएं कागज से निकलकर जरूरतमंदों के जीवन में खुशियों का घर बनाती हैं। कभी जो सपना आंखों में था, आज वही सपना उनके अपने पक्के आशियाने के रूप में सामने है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english