ब्रेकिंग न्यूज़

 सेवा संकल्प अभियान में 17 सितंबर को होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम’

0- जनसेवा के प्रति आभार और विकसित भारत 2047 के संकल्प का दिया जाएगा संदेश
बालोद. सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत जिले में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का आयोजन 17 सितंबर 2026 को किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य जनसेवा के प्रति आभार व्यक्त करने, विकसित भारत 2047 के सामूहिक संकल्प को मजबूत करने तथा केंद्र एवं राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाना है। साथ ही, परिवारों की सहभागिता के साथ व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। 
कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा जारी निर्देश के अनुसार 17 सितंबर को शाम 6ः30 बजे से 7ः30 बजे तक स्वर्गीय सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम, बालोद में जिला स्तरीय ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित होगा।
दीप प्रज्ज्वलन से दिया जाएगा जनभागीदारी का संदेश
कार्यक्रम में दीप प्रज्ज्वलन के माध्यम से जनसेवा, जनभागीदारी और विकसित भारत के संकल्प का संदेश दिया जाएगा। कार्यक्रम की आवश्यक तैयारियों के लिए जिले के समस्त व्यायाम शिक्षकों, विकासखंड बालोद के नगरीय क्षेत्र के विद्यालयों के शिक्षकों, जिले के समस्त लिपिक एवं भृत्य तथा विकासखंड बालोद के रेडक्रॉस, एनएसएस, एनसीसी, स्काउट गाइड और इको क्लब के प्रभारी शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं की सहभागिता सुनिश्चित की गई है।
  संबंधित विद्यालयों को निर्देशित किया गया है कि सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करते हुए निर्धारित तिथि एवं स्थान पर समय से उपस्थित रहें। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए 16 सितंबर को सुबह 11 बजे स्वर्गीय सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम, बालोद में मॉकड्रिल भी आयोजित की जाएगी। इसमें संबंधित शिक्षक, कर्मचारी एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति अनिवार्य की गई है।
सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और जनसेवा के संदेश को आम नागरिकों तक पहुंचाने के साथ ही समाज के प्रत्येक वर्ग को विकास की यात्रा में सहभागी बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english