ब्रेकिंग न्यूज़

 रबी के लंबित फसल बीमा दावा भुगतान के निराकरण हेतु किसानों से बैंक विवरण जमा करने की अपील

राजनांदगांव। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत रबी 2025-26 में फसल बीमा कराने वाले कुछ किसानों की दावा भुगतान राशि विभिन्न बैंकिंग एवं खाता संबंधी कारणों से उनके बैंक खातों में जमा नहीं हो पा रही है। जिले में ऐसे कुल 5412 आवेदन लंबित व प्रक्रियाधीन हैं। विकासखंडवार लंबित व प्रक्रियाधीन आवेदनों में राजनांदगांव से 1545, डोंगरगढ़ से 2290, डोंगरगांव से 603, लाल बहादुर नगर से 829 तथा छुरिया से 145 आवेदन शामिल हैं। बीमा कंपनी द्वारा प्राप्त निर्देशों के अनुसार दावा भुगतान में आ रही समस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित किसानों से आवश्यक बैंक संबंधी जानकारी प्राप्त की जा रही है। ऐसे किसान अपने आधार से लिंक बैंक खाते की पासबुक के प्रथम एवं अंतिम पृष्ठ की फोटोकॉपी, जिस पर बैंक की सील, हस्ताक्षर एवं आईएफएसडी कोड स्पष्ट रूप से अंकित हो, अपने निकटतम वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय में जमा करने कहा गया है। यदि किसान का पूर्व बैंक खाता बंद अथवा निष्क्रिय हो गया है, तो संबंधित बैंक से संपर्क कर सक्रिय एवं आधार-लिंक बैंक खाते की जानकारी उपलब्ध कराना आवश्यक है। वहीं बीमित किसान की मृत्यु होने की स्थिति में नामिनी व कानूनी उत्तराधिकारी द्वारा निर्धारित आवश्यक दस्तावेज-मृत्यु प्रमाण-पत्र, उत्तराधिकार प्रमाण-पत्र एवं संबंधित निर्धारित प्रपत्र जमा करना अनिवार्य होगा।
कृषि विभाग द्वारा प्राप्त सभी जानकारी का संकलन कर संबंधित बीमा कंपनी को प्रेषित किया जाएगा, ताकि पात्र किसानों के लंबित दावा भुगतान की प्रक्रिया पूर्ण कर किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ दिलाया जा सके। कृषि विभाग द्वारा लंबित दावा भुगतान के निराकरण की कार्रवाई समय पर पूर्ण करने के लिए पात्र किसानों से आवश्यक दस्तावेज शीघ्र अपने निकटतम वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय में जमा करने की अपील की गई है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english