महाराष्ट्र मंडल ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल रायपुर ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संबद्ध महाराष्ट्र मंडल के सखी निवास, मरीन ड्राइव और महाराष्ट्र मंडल के संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्ज्वलित कर उनके स्वस्थ्य, सुदीर्घ और यशस्वी जीवन की मंगलकामना की। महाराष्ट्र मंडल परिवार ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रसेवा और जनकल्याण के प्रति समर्पण को स्मरण करते हुए अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं।
महाराष्ट्र मंडल की लेखा व्यवस्थापिका बी. नंदिनी नायडू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष राष्ट्र और जनसेवा को समर्पित किए हैं। गरीब कल्याण से लेकर सुशासन, अंत्योदय से लेकर आत्मनिर्भर भारत और विरासत के सम्मान से लेकर आधुनिक भारत के निर्माण तक उनकी यह यात्रा देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग की ओर से अनुदानित और महाराष्ट्र मंडल द्वारा संचालित सियान गुड़ी के प्रबंधक मनीष देसाई, प्रकाश गुरुव, नारायण साहू और मंजू साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे।






.jpg)






.jpg)
Leave A Comment