ब्रेकिंग न्यूज़

नेहरू नगर में सीवरेज समस्या के समाधान की दिशा में निगम की कार्रवाई

 नई सीवरेज लाइन से जोड़ा गया नेटवर्क, शेष स्थलों पर भी शीघ्र होगा सुधार कार्य

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र के नेहरू नगर में सीवरेज लाइन से संबंधित समस्या की लगातार प्राप्त हो रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए निगम द्वारा आवश्यक सुधार कार्य प्रारंभ किया गया है। निगम की तकनीकी टीम द्वारा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर सीवरेज व्यवस्था को दुरुस्त करने की दिशा में कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में सीवरेज लाइन को नई लाइन से जोड़ते हुए आवश्यक सुधार कार्य पूर्ण किया गया है, जिससे संबंधित क्षेत्र में सीवरेज की समस्या से राहत मिलने लगी है। वहीं, कुछ स्थलों पर तकनीकी एवं आवश्यक कार्य शेष हैं, जिन्हें भी शीघ्र पूर्ण किया जाएगा।
नगर निगम द्वारा बताया गया कि शेष कार्य पूर्ण होने के बाद नेहरू नगर क्षेत्र में सीवरेज व्यवस्था में और सुधार आएगा तथा नागरिकों को आगामी समय में समस्या से स्थायी राहत मिलने की उम्मीद है। निगम की टीम द्वारा कार्य की सतत निगरानी की जा रही है, ताकि सीवरेज संबंधी शिकायतों का समयबद्ध तरीके से निराकरण किया जा सके।
नगर निगम प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि सीवरेज लाइन में कचरा, प्लास्टिक अथवा अन्य अनुपयोगी सामग्री न डालें, ताकि सीवरेज व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो सके।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english