ब्रेकिंग न्यूज़

 प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना से मत्स्य पालन को मिला रहा बढ़ावा

 - मत्स्य पालक श्रीमती सुखविंदर कौर भाटिया की आय में हुई वृद्धि
राजनांदगांव  । प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना मत्स्य पालन को आधुनिक एवं लाभकारी व्यवसाय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। योजना के माध्यम से मत्स्य पालकों को आधुनिक तकनीक अपनाने और कम भूमि एवं पानी में अधिक मत्स्य उत्पादन करने में सहायता मिल रही है। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना अंतर्गत पॉण्ड लाइनर निर्माण कर राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम धर्मापुर की श्रीमती सुखविंदर कौर भाटिया ने आधुनिक मत्स्य पालन की दिशा में कदम बढ़ाया। श्रीमती सुखविंदर कौर भाटिया ने बताया कि वर्ष 2024-25 में प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना अंतर्गत पॉण्ड लाईनर निर्माण की 2 इकाइयों के माध्यम से मत्स्य उत्पादन का कार्य प्रारंभ किया। इस परियोजना की इकाई लागत 14 लाख रूपए आयी तथा योजना अंतर्गत 16 लाख 80 हजार रूपए का अनुदान प्राप्त हुआ। पॉण्ड लाइनर तकनीक से मत्स्य पालन करने पर कम भूमि एवं पानी में अधिक घनत्व के साथ मछली पालन संभव हुआ। उन्होंने बताया कि पारंपरिक तालाबों की तुलना में पॉण्ड लाइनर तकनीक से मत्स्य उत्पादन में बेहतर प्रबंधन, रोग नियंत्रण तथा कम समय में मछलियों की वृद्धि हुई है। इस परियोजना में मत्स्य उत्पादन पर 6 लाख रूपए का व्यय हुआ तथा विक्रय से 5 लाख रूपए का शुद्ध लाभ प्राप्त हुआ। शासकीय अनुदान और आधुनिक तकनीक से मत्स्य पालन एक लाभकारी व्यवसाय बन रहा है। श्रीमती सुखविंदर कौर भाटिया ने प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english