केंद्रीय जेल दुर्ग में खुली जेल का शुभारंभ, 50 बंदी होंगे लाभान्वित
दुर्ग / प्रदेश में पहली बार अभिनव पहल करते हुए केंद्रीय जेल दुर्ग में 22 सितंबर 2026 को डीजी जेल श्री हिमांशु गुप्ता के कर कमलों से 'खुली जेल' (ओपन करेक्शनल इंस्टीट्यूट या ओसीआई) का औपचारिक शुभारंभ किया गया है। इस उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान जेल अधीक्षक श्री मनीष संभाकर सहित जेल विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। केन्द्रीय जेल दुर्ग के जेल अधीक्षक से मिली जानकारी के अनुसार दुर्ग जेल में उपलब्ध मौजूदा अधोसंरचना का उपयोग करके शुरू की गई इस खुली जेल में कुल 50 बंदियों को रखा जाएगा। इस व्यवस्था के तहत बंदी सुबह विभिन्न कार्यों के निष्पादन हेतु जेल परिसर से बाहर जाएंगे और शाम को अपना कार्य पूर्ण कर वापस लॉकअप होने से पूर्व जेल लौट आएंगे। उल्लेखनीय है कि सुधारत्मक प्रशासन की दिशा में राज्य में यह अपनी तरह का पहला एवं अनूठा प्रयास है।










.jpeg)

.jpg)
Leave A Comment