संत ज्ञानेश्वर स्कूल में लोक वाद्यों से देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति
रायपुर। महाराष्ट्र शासन के 'सेवा संकल्प अभियान' के अंतर्गत दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र नागपुर की ओर से बुधवार, 23 सितंबर को संत ज्ञानेश्वर विद्यालय रायपुर के प्रांगण में लोक वाद्यों के माध्यम से देशभक्ति गीतों की सुमधुर प्रस्तुति हुई। संस्कार भारती छत्तीसगढ़ के प्रांतीय अध्यक्ष रिखी क्षत्रिय के निर्देशन में लगभग सौ से अधिक छोटे -बडे़ लोक वाद्य यंत्रों से ‘छत्तीसगढ़ फोक बैंड’ नामक कार्यक्रम में वंदे मातरम् सहित देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियां दी गईं। इस संगीतमय कार्यक्रम में शताधिक शालेय विद्यार्थियों, शिक्षकों और उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने 15 कलाकारों की ओर से प्रस्तुत इन गीतों की भूरि भूरि प्रशंसा की।










.jpeg)

.jpg)
Leave A Comment