दिल हूम- हूम- करें... घबराए से शुरू हुआ संगीतमय सफर रहा यादगार
0- महाराष्ट्र मंडल गणेशोत्सव में कराओके गायन समिति के सदस्यों ने दीं सुमधुर प्रस्तुतियां
रायपुर। भूपेंद्र हजारिका के सदाबहार गीत ‘दिल हुम हुम करे, घबराए’ के साथ महाराष्ट्र मंडल के संत ज्ञानेश्वर सभागृह में कोराओके गीत संगीत संध्या की बेहद सटीक शुरुआत हुई। इस गाने को सीधे हुए अंदाज में गाया आनंद मोखलीवाले ने। वे आज की संगीतमय शाम के मुख्य अतिथि, मंडल के आजीवन सभासद और बिजली कंपनी के सेवानिवृत्त एक्जक्यूटिव इंजीनियर भी हैं। कुछ ही क्षणों में छत्तीसगढ़़ विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के प्रबंध संचालक भीमसिंह कंवर भी बतौर विशेष अतिथि कार्यक्रम में न केवल शामिल हुए, बल्कि एक शानदार फिल्मी लेकिन भक्ति गीत ‘रामजी की निकली सवारी’ प्रस्तुत कर दर्शकों को प्रभावित किया।
महराष्ट्र मंडल में आयोजित शहीद मेजर यशवंत गोरे स्मृति गणेशोत्सव में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में मंडल की कराओके गायन समिति ने शानदार मराठी, हिंदी के नये- पुराने गानों की प्रस्तुति दी। गानों के शौकीन दर्शकों ने अपने दिलों में जो प्ले लिस्ट बनाकर लाई थी, तीन घंटे के कार्यक्रम में लगभग उसी लिस्ट के गाने सुनने को मिले।
मोखलीवाले ने कहा कि पहले के जमाने में गायन थोड़ा सरल था, क्योंकि लय टूट जाने या आगे- पीछे होने पर संगत में बैठे कलाकारों को यह बोल दिया जाता था कि भाई थोड़ा देख लेना, लय बना रहे। लेकिन अब मोबाइल के जमाने में ऐसा नहीं है। महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय मधुकर काले ने आयोजन समिति को शुभकामनाएं दी और कहां मंडल नये फनकारों को हमेशा मंच उपलब्ध कराता है।
करोओके गायन समिति की अंकिता किरवई ने बताया कि निखिल मुकादम ने ‘गणनायकाय गणदेवताय गणाध्यक्षाय धीमहि’ को माउथ आर्गन में बजाकर तालियां बटोरी। इसके बाद ग्रुप प्रस्तुति के रूप में ‘देवा हो देवा गणपति देवा’ के साथ सभी फनकारों ने ईश्वर की आराधना की। फिर शुरू हुआ वह प्ले लिस्ट जिसका सभी को इंतजार था।
आशीष और स्वाती जोशी ने ‘घूंघट की आड़ से...’, हेमंत मार्डीकर और धनश्री पेंडसे ने ‘वादा कर ले साजना....’, सुमीत मोड़क और अंकिता किरवई ने ‘कितना प्यारा वादा है....’ प्रशांत बक्षी ने ‘है दुनिया उसी की....’, मनीषा वरवंडकर ने ‘मेरे ख्वाबों में जो आए.....’ की प्रस्तुति से संगीतप्रेमी दर्शकों का दिल जीता। समिति प्रमुख सुमित मोड़क ने बताया कि सुनील गोहलानी ने ‘किसी की मुस्कुराहटों....’, श्रीकांत कोरान्ने ने ‘छू लेने दो नाजुक......’ की प्रस्तुति दी। वहीं अंकिता ने ‘रूपेली वाडूत माण्डयाचा...’,प्रगति ओगले ने ‘आइरनीच्या देवा तुला मराठी.....’ की प्रस्तुति दी।










.jpeg)

.jpg)
Leave A Comment