ब्रेकिंग न्यूज़

 निगम आयुक्त ने महादेवघाट के समीप विसर्जन कुंड सहित अन्य प्रशासनिक व्यवस्थाओ का किया निरीक्षण

रायपुर. रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री संबित मिश्रा ने रायपुर नगर निगम जोन क्रमांक 8 क्षेत्र के अंतर्गत राजधानी शहर में महादेवघाट के समीप विसर्जन कुंड की व्यवस्था सहित राजधानी शहर में श्री गणेश मूर्तियों के विसर्जन की प्रशासनिक व्यवस्था की प्रगति का वहां पहुंचकर प्रत्यक्ष निरीक्षण किया। आयुक्त ने विसर्जन कुंड सहित अन्य सभी आवश्यक प्रशासनिक व्यवस्थाओ की तैयारियों के संबंध में आवश्यक निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए.
       आयुक्त श्री संबित मिश्रा ने महादेवघाट के समीप विसर्जन कुंड स्थल पहुंचकर वहां श्री गणेश की मूर्तियों के विसर्जन की प्रशासनिक व्यवस्थाओ की प्रगति एवं तैयारियों का प्रत्यक्ष अवलोकन नगर निगम अपर आयुक्त श्री विनोद पाण्डेय, जोन 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल, जोन 8 जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री संदीप वर्मा की उपस्थिति में किया। आयुक्त ने तत्काल आवश्यक रूप से केन, नाव, नाविक, गोताखोर, लाईफ जैकेट, लाईट, मंच, माईक, पंडाल, प्राथमिक स्वास्थ्य उपचार सुविधा केन्द्र सहित अग्निशमन वाहनो एवं अन्य आवश्यक प्रशासनिक तैयारियों को आज शत प्रतिशत पूर्ण करना व्यवहारिक रूप से प्राथमिकता से सुनिश्चित करने निर्देशित किया ताकि श्री गणेश मूर्तियों के विसर्जन की अच्छी सुविधा प्रशासनिक तौर पर भक्तजन नागरिको को उपलब्ध रहे। आयुक्त ने विसर्जन कुंड स्थल पर सफाई की व्यवस्था एवं तैयारियों की प्रगति का निरीक्षण किया।
 जानकारी दी गई कि श्री गणेश मूर्तियों के श्रद्धापूर्ण विसर्जन हेतु महादेवघाट के समीप विसर्जन कुंड पहुंच रहे भक्तजन नागरिको द्वारा श्री गणपति पूजन उपरांत पूजन सामग्री को वहां सुविधा हेतु रखे गये ड्रमो में डाला जा रहा है एवं उन ड्रमो को निरंतर मॉनिटरिंग कर नगर निगम के टाटा एस सफाई वाहनों में खाली करवाकर स्वच्छता कायम की जा रही है। जोन स्तर पर सफाई व्यवस्था की निरंतर निरीक्षण एवं मॉनिटरिंग की जा रही है। आयुक्त ने सभी तैयारियों को प्रशासनिक तौर पर प्राथमिकता से तत्काल सुनिश्चित कर महादेवघाट के पास विसर्जन कुंड स्थल को श्रीगणेश मूर्तियों के विसर्जन की व्यवस्था सुविधा हेतु अनंत चतुर्दशी पर्व दिनांक 25 सितम्बर के पूर्व करना सुनिश्चित करने अधिकारियों को निर्देशित किया है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english