पक्की छत ने बदली जिंदगी, प्रधानमंत्री आवास योजना से परिवारों को मिला सम्मान
रायपुर। अमलीडीह के जरूरतमंद परिवारों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी 2.0) सुरक्षा, स्थिरता और सम्मान का आधार बन रही है। कभी बारिश में टपकती छत और जलभराव की चिंता झेलने वाले परिवार अब पक्के मकानों में सुकून से रह रहे हैं।
महात्मा गांधी नगर निवासी श्याम बाई साहू मजदूरी और घरेलू काम कर परिवार का पालन-पोषण करती हैं। पहले उनका परिवार कच्चे मकान में रहता था, जहां बारिश के दौरान परेशानी बढ़ जाती थी। योजना के तहत पक्का मकान मिलने के बाद परिवार को सुरक्षित छत और राहत मिली है।
सतनामी पारा निवासी फिरतराम बेरैया का भी पक्का घर बनाने का सपना संसाधनों की कमी के कारण पूरा नहीं हो पा रहा था। झोपड़पट्टी में रहने के दौरान बारिश में जलभराव से परिवार को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। योजना के सहयोग से अब उनका तीन कमरों, हॉल, किचन और शौचालय-बाथरूम से युक्त पक्का मकान तैयार है।
प्रधानमंत्री आवास योजना ने इन परिवारों को केवल घर नहीं, बल्कि सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन का आधार दिया है।

.jpeg)









.jpg)
Leave A Comment