ब्रेकिंग न्यूज़

संगठन की शक्ति कार्यकर्ताओं के समर्पण और अनुभवी नेतृत्व में निहित : मुख्यमंत्री

 -श्री शिवप्रकाश को पुनः छत्तीसगढ़ का प्रभार मिलने पर मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

-श्री कर्मवीर सिंह का छत्तीसगढ़ भाजपा परिवार में आत्मीय स्वागत, संगठन को नई गति मिलने का जताया विश्वास
-श्री अजय जम्वाल एवं श्री पवन साय को नवीन संगठनात्मक दायित्वों के लिए मुख्यमंत्री ने दी बधाई
-भाजपा में नवीन संगठनात्मक दायित्वों के लिए मुख्यमंत्री ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं
 रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भारतीय जनता पार्टी में छत्तीसगढ़ सहित विभिन्न राज्यों मे नवीन संगठनात्मक दायित्व प्राप्त करने वाले वरिष्ठ पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की मंगलकामना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि समर्पित कार्यकर्ता, अनुभवी नेतृत्व और संगठन के प्रति निष्ठा भाजपा की शक्ति रही है। उन्हें विश्वास है कि नवीन दायित्व संभालने वाले सभी वरिष्ठ पदाधिकारी अपने दीर्घ संगठनात्मक अनुभव और कुशल मार्गदर्शन से संगठन को और सशक्त करेंगे।
भाजपा के राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) श्री शिवप्रकाश को पुनः छत्तीसगढ़ का प्रभार मिलने पर मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री शिवप्रकाश का छत्तीसगढ़ से पुराना और आत्मीय जुड़ाव रहा है। उनके दीर्घ संगठनात्मक अनुभव, कुशल मार्गदर्शन और कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर संवाद का लाभ प्रदेश संगठन को मिलता रहा है। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि उनके मार्गदर्शन में प्रदेश में संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलेगी तथा कार्यकर्ताओं के सामर्थ्य को संगठन की शक्ति में परिवर्तित करने के प्रयास और अधिक मजबूत होंगे।
मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ भाजपा का प्रदेश महामंत्री (संगठन) बनाए जाने पर उनका छत्तीसगढ़ की धरती पर आत्मीय स्वागत किया। उन्होंने कहा कि श्री कर्मवीर सिंह का व्यापक संगठनात्मक अनुभव और कार्यकर्ताओं के साथ सहज समन्वय प्रदेश संगठन के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि उनके मार्गदर्शन में संगठनात्मक कार्यों को नई गति मिलेगी और बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के प्रयासों को मजबूती मिलेगी।
श्री अजय जम्वाल को महाराष्ट्र भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री का दायित्व मिलने पर मुख्यमंत्री श्री साय ने शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री के रूप में श्री अजय जम्वाल के साथ कार्य करने का अवसर मिला। उनके मार्गदर्शन, दूरदर्शी सोच और संगठन के प्रति समर्पण ने कार्यकर्ताओं को निरंतर प्रेरित किया तथा संगठनात्मक कार्यों को मजबूती प्रदान की। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि उनका व्यापक अनुभव महाराष्ट्र में भी संगठन को सशक्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए छत्तीसगढ़ में उनके लंबे संगठनात्मक योगदान को विशेष रूप से स्मरण किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश महामंत्री (संगठन) के रूप में श्री पवन साय ने संगठन को मजबूत बनाने और कार्यकर्ताओं को जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका सरल, सहज एवं सौम्य व्यक्तित्व, संगठन के प्रति समर्पण और प्रत्येक कार्यकर्ता से आत्मीय जुड़ाव उनकी विशेष पहचान है। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि उनके अनुभव और संगठनात्मक कौशल से झारखंड में भी संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।
मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों को नवीन दायित्वों के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनका अनुभव, समर्पण और कार्यकर्ता-केंद्रित दृष्टिकोण संगठन को निरंतर आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने सभी के सफल एवं यशस्वी कार्यकाल की मंगलकामना की।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english