अनंत चतुर्दशी पर महादेवघाट के समीप विसर्जन कुंड में गणपति मूर्तियों का श्रद्धापूर्ण विसर्जन करने श्रद्धालुओ का मेला
-रात्रि 10 बजे तक विसर्जन कुंड में गणपति की 2900 छोटी एवं 480 बड़ी मूर्तियों का श्रद्धापूर्ण विसर्जन
रायपुर- अनंत चतुर्दशी के पावन पर्व अवसर पर सुबह से ही दिन भर रात्रि तक निरन्तर राजधानी शहर में महादेवघाट के समीप रायपुर नगर पालिक निगम द्वारा निर्मित विसर्जन कुंड में गणपति की मूर्तियों का श्रद्धापूर्वक विसर्जन करने हजारों की संख्या में भक्तजनों का श्रद्धामयी मेला लगा हुआ है। लगातार देर तक हुई तेज बारिश के दौरान भी भगवान श्री गणपति भक्तो में श्रद्धापूर्वक पूजन कर मूर्ति विसर्जन करने हेतु निरन्तर अपार उत्साह एवं भक्तिभाव स्पष्ट परिलक्षित होता रहा है। विसर्जन कुंड में आज अनंत चतुर्दशी पर्व पर सुबह से दिन भर में रात्रि 10 बजे तक प्रथम पूज्य देव भगवान श्रीगणेश की 2900 छोटी और 480 बड़ी मूर्तियों का भक्तजन श्रद्धापूर्ण विसर्जन कर चुके है और यह सिलसिला भगवान श्रीगणेश के भक्तजनों द्वारा निरंतर जारी है।



.jpg)
.jpg)
.jpg)





.jpg)
Leave A Comment