ब्रेकिंग न्यूज़

 3500 से अधिक पौधों का सुरक्षित स्थानो पर रोपण

0- नगर निगम पर्यावरण एवं उद्यानिकी विभाग और 10 जोन के विभिन्न निर्धारित स्थानों पर लगाए पौधे
0- निगम ने स्वच्छ पर्यावरण का जन-जन को दिया सकारात्मक संदेश
0- गांधी उद्यान परिसर में महापौर मीनल चौबे सहित पर्यावरण विभाग अध्यक्ष भोलाराम साहू, आयुक्त संबित मिश्रा, एमआईसी सदस्यों, पार्षदों ने मौलश्री स्वर्ण चंपा अमलताश नीम आदि प्रजातियों के पौधो का किया रोपण
0- लगाये गये प्रत्येक पौधे की देखभाल अपनी संतानों की भांति करने का संकल्प लें - महापौर मीनल
रायपुर. सेवा संकल्प अभियान 2026 दिनांक 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर के अंतर्गत आज रायपुर नगर पालिक निगम के पर्यावरण एवं उद्यानिकी विभाग द्वारा सभी 10 जोनो के साथ मिलकर गांधी उद्यान परिसर और सभी 10 जोनो के निर्धारित स्थलो पर लगभग 3500 से अधिक छायादार पौधो का सुरक्षित स्थानो पर रोपण वृहद पौधरोपण अभियान चलाकर समाजहित में पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से करते हुए राजधानी शहर में जन जन को स्वच्छ पर्यावरण का सकारात्मक संदेश दिया गया। इस दौरान मौलश्री, स्वर्ण चंपा, अमलताश, नीम आदि छायादार प्रजाति के पौधो का सुव्यवस्थित रोपण करते हुए राजधानी शहर की प्रथम नागरिक नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे के नेतृत्व एवं पर्यावरण एवं उद्यानिकी विभाग अध्यक्ष श्री भोलाराम साहू, निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा सहित संस्कृति विभाग अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी, एमआईसी सदस्य श्री नंदकिशोर साहू, श्रीमती संजना हियाल, जोन 1 अध्यक्ष श्री गज्जू साहू, जोन 6 अध्यक्ष श्री बद्री प्रसाद गुप्ता, जोन 10 अध्यक्ष श्री सचिन बी मेघानी, पार्षद श्री रवि सोनकर, श्री राजेश कुमार देवांगन, अपर आयुक्त श्री लोकेश्वर साहू, श्री विनोद पाण्डेय, उपायुक्त उद्यानिकी श्रीमती जागृति साहू, जोन 4 जोन कमिश्नर डॉ. दिव्या चंद्रवंशी, कार्यपालन अभियंता श्री गजाराम कंवर, उपअभियंता सुश्री रूचिका मिश्रा सहित अन्य संबंधित निगम अधिकारियों कर्मचारियों की उपस्थिति में समाज हित में पर्यावरण संरक्षण हेतु वृहद पौधरोपण अभियान चलाया गया।
         महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने अनंत चतुर्दशी पर्व एवं एकात्म मानववाद सिद्धांत के प्रणेता महामानव पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 125 वीं जयंती के अवसर पर सभी नगरवासियो को हार्दिक शुभकामनाएं दी। महापौर ने सभी नागरिको से रायपुर शहर को स्वच्छ, सुन्दर, हरित राजधानी बनाने सुरक्षित स्थानो पर अधिकाधिक संख्या में सुव्यवस्थित तरीके से पौधरोपण करते हुए लगाये गये प्रत्येक पौधे के वृक्ष बनते तक उसकी देखभाल अपनी संतानो की भांति करने का समाज हित में पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से संकल्प लेने की विनम्र अपील की।
-- 
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english