ब्रेकिंग न्यूज़

 कांग्रेस का अनर्गल प्रलाप उसकी संवैधानिक अनभिज्ञता और चुनावी हताशा का प्रतीक: डॉ. विजय शंकर मिश्रा

-भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. मिश्रा ने कहा : निर्वाचन आयोग से जुड़े विषयों पर जवाब देना भाजपा का काम नहीं; भाजपा केवल अपने ऊपर लगाए जा रहे झूठे आरोपों पर पक्ष रख रही है
 रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. विजय शंकर मिश्रा ने कांग्रेस द्वारा भारत निर्वाचन आयोग एवं भाजपा पर लगाए जा रहे बेबुनियाद आरोपों की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए इसे कांग्रेस की गहरी राजनीतिक बौखलाहट और संवैधानिक प्रक्रिया के प्रति अनभिज्ञता करार दिया है। डॉ. मिश्रा ने अत्यंत स्पष्ट शब्दों में कहा कि निर्वाचन आयोग एक पूर्णतः स्वतंत्र, निष्पक्ष और स्वायत्त संवैधानिक संस्था है, जो सीधे राष्ट्रपति के प्रति उत्तरदायी है।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. मिश्रा ने कहा कि आयोग की अपनी कार्यप्रणाली है और उसके विषयों या प्रक्रियाओं पर जवाब देने का काम निर्वाचन आयोग का स्वयं का है, भारतीय जनता पार्टी का नहीं। भाजपा निर्वाचन आयोग की ओर से कोई वकालत या सफाई नहीं दे रही है। लेकिन चूँकि कांग्रेस अपनी लगातार हो रही हार से बौखलाकर भाजपा पर 'वोट चोरी' जैसे मनगढ़ंत और झूठे आरोप लगा रही है, इसलिए भाजपा को सार्वजनिक रूप से अपना पक्ष रख रही है। डॉ. मिश्रा ने कहा कि भाजपा पर वोट चोरी का आरोप लगाना पूरी तरह निराधार है और यह जनादेश का सीधा अपमान है। राहुल गांधी और कांग्रेस नेता केवल लोगों के बीच भ्रम फैलाने और जनता को भड़काने का कुत्सित प्रयास कर रहे हैं।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. मिश्रा ने संवैधानिक इतिहास का स्मरण कराते हुए कहा कि भारत निर्वाचन आयोग, मुख्य निर्वाचन आयुक्त तथा अन्य निर्वाचन आयुक्तों के अधिकार, चयन प्रक्रिया और कार्यप्रणाली से संबंधित  कानून और नियम कांग्रेस की ही सरकारों के दौरान संसद द्वारा पारित और राष्ट्रपति द्वारा अनुमोदित किए गए थे। यह अत्यन्त हास्यास्पद है कि जिस व्यवस्था और कानूनी ढाँचे को खुद कांग्रेस ने अपने शासनकाल में तैयार किया, आज सत्ता से बाहर होते ही वह उसी व्यवस्था पर उंगली उठा रही है! यदि कांग्रेस को अपने ही बनाए कानूनों पर विश्वास नहीं है, तो यह उसकी वैचारिक कंगाली को उजागर करता है।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. मिश्रा ने कहा कि लोकतंत्र में हर शिकायत के निवारण की एक तय संवैधानिक प्रक्रिया होती है। निर्वाचन आयोग मतदाता सूची पुनरीक्षण से लेकर बूथ प्रबंधन तक सभी चरणों में नियम अनुसार 'दावा एवं आपत्ति' आमंत्रित करता है। यदि कांग्रेस के पास कोई ठोस तथ्य या वैध शिकायत है, तो उसके राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों तथा बूथ स्तर पर तैनात 'बूथ लेवल एजेंटों' को निर्धारित समय सीमा के भीतर आयोग के कार्यालय में उपस्थित होकर लिखित शिकायत और साक्ष्य प्रस्तुत करने चाहिए। लेकिन संवैधानिक प्रक्रियाओं में भाग लेने के बजाय राहुल गांधी और उनके सहयोगी केवल सड़कों पर माहौल खराब करने और जनता को बरगलाने की नाकाम कोशिश कर रहे हैं। डॉ. मिश्रा ने कहा कि भाजपा सदैव संविधान, विधि के शासन और लोकतांत्रिक संस्थाओं की शुचिता में दृढ़ विश्वास रखती है। कांग्रेस को अनर्गल आरोप लगाने के बजाय देश के संविधान, जनता के जनादेश और अपनी ही पार्टी के इतिहास का सम्मान करना सीखना चाहिए।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english