सभी परीक्षार्थी पहुंचे मराठी अभिनव वाचन परीक्षा में
रायपुर। मध्य प्रदेश मराठी अकादमी की ओर से आयोजित अभिनव पुस्तक वाचन स्पर्धा महाराष्ट्र मंडल रायपुर परीक्षा केंद्र में रविवार को सुबह हुई। इसमें पहली बार बड़ी संख्या में बच्चों से लेकर वृद्ध जनों तक ने हिस्सेदारी की। पहली बार रिकार्ड संख्या में मासूम बच्चों ने मराठी अभिनव वाचन स्पर्धा वह पत्र लेखन स्पर्धा में भाग लिया।
मंडल की व्यवस्थापक नंदिनी नायडू ने छत्रपति शिवाजी महाराज सभागृह में परीक्षार्थियों के लिए उत्कृष्ट बैठक की व्यवस्था की थी। परीक्षा के लिए मराठी साहित्य समिति की समन्वयक कुमुद लाड की सहयोगी के रूप में श्रद्धा जोशी पूरे समय उनके साथ रहीं। परीक्षार्थियों के लिए पीने के पानी संग चाय-काफी की भी व्यवस्था की गयी थी। परीक्षा उपरान्त तत्काल परीक्षार्थियों को प्रतिभागी प्रमाण पत्र दिया गया ।












.jpg)
Leave A Comment