ब्रेकिंग न्यूज़

शहीद भगत सिंह को 119 वीं जयंती पर गणमान्यजनों ने किया सादर नमन

रायपुर/ शहीद भगत सिंह को राजधानी शहर रायपुर में एसआरपी चौक शंकर नगर स्थित उनके प्रतिमा स्थल के समक्ष पहुंचकर रायपुर नगर पालिक निगम संस्कृति विभाग द्वारा नगर निगम जोन 4 के सहयोग से छत्तीसगढ़ सिख समाज के साथ मिलकर रखे गये पुष्पांजलि कार्यकम में पहुंचकर प्रमुख रूप से रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी, रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे, सभापति श्री सूर्यकांत राठौड, छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव सहित नगर पालिक निगम रायपुर के संस्कृति विभाग के अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी, जल कार्य विभाग के अध्यक्ष श्री संतोष साहू, राजस्व विभाग के अध्यक्ष श्री अवतार सिंह बागल, एल्डरमैन श्री राजू राघवानी, छत्तीसगढ़ प्रदेश सिख समाज के अध्यक्ष श्री सुखबीर सिंह सिंघोत्रा, पदाधिकारी सर्वश्री देवेन्द्र सिंह चावला, स्वर्ण सिंह चावला, नरेन्द्र सिंह चावला, सुरजीत सिंह छाबड़ा, इकबाल सिंह सलूजा, हरविंदर सिंह, राजू छाबड़ा, मनजीत सिंह भाटिया, इंद्रजीत सिंह इस्सर, अमरीक सिंह सूर, नरेन्द्र सिंह हरगोत्रा, कुलवंत सिंह खालसा, मनप्रीत सिंह घंजल और नगर के गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, छत्तीसगढ़ सिख समाज के पदाधिकारियों ने सादर नमन किया।
         शहीद भगत सिंह भारत के कांतिकारी आंदोलन के प्रवर्तक है, शहीद भगत सिंह का जन्म दिनांक 28 सितम्बर 1907 को नवा शहर जिला खटकरकला गांव में हुआ, उन्होंने गणतंत्र की स्थापना के लिए हिन्दुस्तानी समाजवादी प्रजातंत्र का गठन किया एवं लाल लाजपतराय की मौत का बदला लेने के लिए अंग्रेज अफसर सांडर्स को मौत के घाट उतारा, केन्द्रीय विधानसभा में बम फेंका, अंग्रेजों के दमन के साथ लड़ते हुए शहीद भगत सिंह मात्र 24 वर्ष की अवस्था में वीरगति को प्राप्त हुए। 
नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा संस्कृति विभाग के तत्वावधान में राजधानी शहर रायपुर के एसआरपी चौक शंकरनगर में शहीद भगत सिंह की प्रतिमा के स्थल के समक्ष उनकी जयंती दिनांक 28 सितम्बर एवं शहादत दिवस दिनांक 23 मार्च को उनका सादर नमन करने पुष्पांजलि आयोजन नियमित रूप से छत्तीसगढ़ प्रदेश सिख समाज के सहयोग से आयोजित किया जाता है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english