अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर 100 वरिष्ठजनों का होगा सम्मान
वरिष्ठ नागरिकों को शॉल-श्रीफल भेंट कर किया जाएगा सम्मानित
जरूरतमंदों को सहायक उपकरण भी मिलेंगे
बालोद/ वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा, संरक्षण और सम्मान के प्रति समाज में सकारात्मक वातावरण विकसित करने के उद्देश्य से जिले में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम 1 अक्टूबर 2026 को जिला स्तरीय आयोजन के रूप में गंगा मैया मंदिर प्रांगण, झलमला, विकासखंड एवं जिला बालोद में आयोजित होगा।
कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के 100 वरिष्ठजनों का सम्मान किया जाएगा। सम्मान स्वरूप वरिष्ठ नागरिकों को शॉल एवं श्रीफल भेंट किया जाएगा।
जरूरतमंद वरिष्ठजनों को मिलेंगे सहायक उपकरण
कार्यक्रम के दौरान आवश्यकता के अनुसार वरिष्ठ नागरिकों को उपयोगी सहायक उपकरण भी प्रदान किए जाएंगे। इनमें वॉकिंग स्टिक (छड़ी) और श्रवण यंत्र सहित अन्य आवश्यक उपकरण शामिल हैं। इस पहल का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को सम्मान के साथ-साथ उनकी दैनिक आवश्यकताओं में सहयोग प्रदान करना है।
समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान और संवेदनशीलता की भावना को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।










.jpeg)


Leave A Comment