ब्रेकिंग न्यूज़

उत्कृष्ट कार्य करने वाले श्रमिकों एवं संस्थाओं को मिलेगा 02 लाख रुपये की पुरस्कार राशि एवं प्रशस्ति पत्र

स्व. रामानुज प्रताप सिंहदेव स्मृति श्रम यशस्वी पुरस्कार
05 अक्टूबर 2026 तक आमंत्रित किए गए ऑनलाइन आवेदन
सुरक्षा उपायों और उल्लेखनीय योगदान के आधार पर होगा चयन
बालोद/ छत्तीसगढ़ शासन, श्रम विभाग द्वारा श्रम के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले श्रमिकों तथा संस्थाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ‘स्व. रामानुज प्रताप सिंहदेव स्मृति श्रम यशस्वी पुरस्कार’ प्रदान किया जाता है। इस प्रतिष्ठित राज्य स्तरीय पुरस्कार के अंतर्गत चयनित श्रमिक अथवा संस्था को 02 लाख रुपये की सम्मान राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।
श्रम पदाधिकारी बालोद ने बताया कि वित्तीय वर्ष 01 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 की अवधि में श्रम क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों एवं उल्लेखनीय योगदान के आधार पर चयन किया जाएगा। पुरस्कार हेतु ऐसे श्रमिकों एवं संस्थाओं को प्राथमिकता दी जाएगी जिन्होंने श्रमिकों की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य संवर्धन के लिए प्रभावी उपाय सुनिश्चित किए हों, जिसके परिणामस्वरूप आलोच्य अवधि के दौरान कार्यस्थल पर कोई भी गंभीर दुर्घटना घटित न हुई हो। इसके साथ ही कार्यस्थल पर सुरक्षा नियमों के व्यापक प्रचार-प्रसार तथा श्रम कल्याण के क्षेत्र में किए गए विशिष्ट योगदान को भी चयन का मुख्य आधार बनाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि जिले के इच्छुक व पात्र श्रमिक एवं संस्थाएं आगामी 05 अक्टूबर 2026 तक श्रम विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://shramevjayate.cg.gov.in/  पर ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित अंतिम तिथि के उपरांत प्राप्त होने वाले आवेदनों पर किसी भी स्थिति में विचार नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही ‘श्रम यशस्वी पुरस्कार’ से संबंधित विस्तृत नियम, पात्रता शर्तें, चयन प्रक्रिया एवं आवेदन प्रपत्र श्रम विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english