ब्रेकिंग न्यूज़

 'युवा उड़ान 2026' का आयोजन, विकसित भारत व छत्तीसगढ़ में युवाओं की भूमिका पर होगी चर्चा

बालोद. विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में युवाओं की सक्रिय भूमिका और सहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत कल 28 सितम्बर सोमवार को बालोद में विशेष परिचर्चा कार्यक्रम 'युवा उड़ान 2026' का आयोजन किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग तथा जिला प्रशासन बालोद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह कार्यक्रम टाउन हॉल में दोपहर 12:00 बजे से प्रारंभ होगा।
 
मुख्य एवं विशिष्ट अतिथि
 
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष श्री विश्व विजय सिंह तोमर उपस्थित रहेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री भोजराज नाग सम्मिलित होंगे।
इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहेंगे, जिनमें प्रमुख रूप से विधायक श्रीमती अनिला भेंडिया, श्रीमती संगीता सिन्हा, श्री कुंवर सिंह निषाद, उपाध्यक्ष राज्य लघु वनोपज संघ श्री यज्ञदत्त शर्मा,अध्यक्ष जिला पंचायत  श्रीमती तारिणी पुष्पेन्द्र चंद्राकर,उपाध्यक्ष, जिला पंचायत श्री तोमन साहू अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद 
 श्रीमती प्रतिभा चौधरी, पूर्व सदस्य, राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग श्री यशवंत जैन, वरिष्ठ नागरिक श्री चेमन देशमुख तथा क्षेत्र के पूर्व विधायक, जनपद प्रतिनिधि एवं विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।
युवाओं से उपस्थिति की अपील
आयोजकों एवं जिला प्रशासन ने क्षेत्र के सभी युवाओं और नागरिकों से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में टाउन हॉल पहुँचकर इस महत्वपूर्ण परिचर्चा में सहभागिता दर्ज कराएं और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में अपना योगदान दें।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english