ब्रेकिंग न्यूज़

 बालोद जिले में सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम

0- कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का हुआ सम्मान
बालोद. सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिले  के अंागनबाड़ी केन्दों में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का सफल आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में कुपोषण को दूर करना, स्वास्थ्य और पोषण के प्रति जागरूकता फैलाना तथा जमीनी स्तर पर उत्कृष्ट कार्य कर रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का मनोबल बढ़ाना है।
अंागन मिलन सेवा के दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों में विभिन्न रचनात्मक और स्वास्थ्यवर्धक गतिविधियों का संचालन किया गया, जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों, गर्भवती महिलाओं, शिशुवती माताओं और छोटे बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। आंगनबाड़ी केंद्र में स्थानीय स्तर पर उपलब्ध पौष्टिक खाद्य पदार्थों, सब्जियों और अनाजों की सुंदर रंगोली और प्रदर्शनी सजाई गई, जिसके माध्यम से संतुलित आहार के महत्व को समझाया गया। माताओं और बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ-साथ टीकाकरण और पोषण शिक्षा पर विशेष सत्र आयोजित किए गए। महिलाओं और माताओं के लिए  कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने आनंदपूर्वक भाग लिया।
 ’ कुपोषण मुक्ति का संकल्परू जन सहभागिता के माध्यम से कुपोषित बच्चों को स्वस्थ बनाने के लिए ठोस लक्ष्य निर्धारित किए गए। आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 3 की कार्यकर्ता श्रीमती संगीता आरदा ने कार्यक्रम के संबंध में अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि इस प्रकार के आयोजनों से समाज और कार्यकर्ताओं के बीच जुड़ाव और अधिक मजबूत होता है। उन्होंने सम्मान मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से हमें और अधिक ऊर्जा के साथ सेवा करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने इस सफल और प्रेरणादायक आयोजन के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का विशेष आभार व्यक्त किया।
यह कार्यक्रम समुदाय में स्वास्थ्य, पोषण और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के प्रति एक मजबूत संदेश देने में पूरी तरह सफल रहा।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english