ब्रेकिंग न्यूज़

पत्रकारों के स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा के सुझावों के लिए रायपुर प्रेस क्लब ने गठित की एडवाइजरी कमेटी

योजना को प्रभावी और व्यापक बनाने के लिए पत्रकारों के सुझावों को एकजुट कर शासन तक पहुंचाएगी समिति,
प्रेस क्लब ने प्रदेशभर के मीडिया कर्मियों से सुझाव देने की अपील की
रायपुर।
मीडिया कर्मियों को स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा सुरक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा शुरू की गई पहल को प्रभावी और व्यापक बनाने के लिए रायपुर प्रेस क्लब ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। प्रेस क्लब ने पत्रकारों एवं मीडिया कर्मियों के सुझावों को संकलित कर शासन तक पहुंचाने के लिए एडवाइजरी कमेटी का गठन किया है।
उल्लेखनीय है कि रायपुर प्रेस क्लब द्वारा लगातार मीडिया कर्मियों की स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा का मुद्दा उठाए जाने के बाद राज्य शासन ने ‘छत्तीसगढ़ मीडिया कर्मी स्वास्थ्य एवं दुर्घटना समूह बीमा योजना–2026’ का प्रारूप तैयार कर उस पर सुझाव आमंत्रित किए हैं। योजना के प्रारूप और उसके क्रियान्वयन को लेकर 30 नवंबर 2026 तक सुझाव भेजे जा सकते हैं। जनसंपर्क विभाग की वेबसाइट www.dprcg.gov.in पर योजना का प्रारूप उपलब्ध है। सुझाव [email protected] पर ईमेल के माध्यम से भेजे जा सकते हैं।
रायपुर प्रेस क्लब ने इस दिशा में पत्रकारों के सामूहिक सुझावों को व्यवस्थित रूप से शासन तक पहुंचाने के उद्देश्य से एडवाइजरी कमेटी गठित की है।
समिति में ---
1.राजेश दुबे,
2.संजीव गुप्ता,
3.ताहिर हैदरी
4.राजेंद्र निगम,
5.नागेंद्र वर्मा,
6.राजेश सोनकर एवं
7.लखन शर्मा को शामिल किया गया है।
 समिति प्रदेशभर के पत्रकारों और मीडिया संस्थानों से प्राप्त सुझावों का अध्ययन एवं संकलन कर स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा योजना को लेकर एक समग्र प्रस्ताव तैयार करेगी और उसे शासन के समक्ष प्रस्तुत करेगी।
रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष मोहन तिवारी ने कहा कि पत्रकारिता के दायित्वों का निर्वहन करते हुए मीडियाकर्मी कई तरह के स्वास्थ्य और दुर्घटना संबंधी जोखिमों का सामना करते हैं। ऐसे में उनके और उनके परिवारों के लिए बेहतर स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा सुरक्षा समय की आवश्यकता है। शासन द्वारा योजना का प्रारूप जारी कर सुझाव आमंत्रित करना सकारात्मक पहल है। प्रेस क्लब का प्रयास है कि पत्रकारों के वास्तविक अनुभवों और जरूरतों के आधार पर ऐसे सुझाव शासन तक पहुंचें, जिससे योजना अधिक व्यावहारिक, समावेशी और लाभकारी बन सके।
प्रेस क्लब के महासचिव गौरव शर्मा, उपाध्यक्ष दिलीप साहू, कोषाध्यक्ष दिनेश यदु, संयुक्त सचिव निवेदिता साहू एवं भूपेश जांगड़े सहित समस्त पदाधिकारियों ने प्रदेश के पत्रकारों और मीडिया कर्मियों से अपील की है कि वे योजना के प्रारूप का गंभीरता से अध्ययन करें और स्वास्थ्य बीमा, दुर्घटना कवरेज, प्रीमियम, पात्रता, परिवार के सदस्यों की सुरक्षा, उपचार की सुविधाओं एवं क्लेम प्रक्रिया जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर अपने सुझाव समिति तक पहुंचाएं।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english