ब्रेकिंग न्यूज़

 ग्राम पिपरछेड़ी में आयोजित हुआ आंगन मिलन कार्यक्रम

0- के सर्वांगीण विकास के लिए पोषण, शिक्षा और अच्छे संस्कार जरूरी
दुर्ग. सेवा संकल्प अभियान के तहत आँगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन ग्राम पिपरछेड़ी में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी अजय कुमार साहू ने बच्चों के स्वस्थ विकास, शिक्षा और बेहतर भविष्य के निर्माण में परिवार की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि बच्चे का जन्म ही माता-पिता की जिम्मेदारी का अंत नहीं है, उसके पोषण, स्वास्थ्य, शिक्षा और संस्कारों पर निरंतर ध्यान देना भी उतना ही आवश्यक है। गर्भावस्था के दौरान माँ के स्वास्थ्य और पौष्टिक आहार का ध्यान रखने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं को नियमित स्वास्थ्य जाँच कराने तथा किसी भी स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर चिकित्सक या स्वास्थ्यकर्मी से परामर्श लेने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि बच्चों के स्वस्थ एवं सर्वांगीण विकास के लिए परिवार का स्नेहपूर्ण मार्गदर्शन और नियमित सहभागिता आवश्यक है। 
बच्चों के स्वस्थ, शिक्षित और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए परिवार का स्नेहपूर्ण मार्गदर्शन और नियमित भागीदारी आवश्यक है। इस अवसर पर महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के हितग्राहियों ने योजना से प्राप्त राशि के सदुपयोग की जानकारी साझा की। चार महिलाओं की गोदभराई, छह माह पूर्ण चार बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया। 
कार्यक्रम में महिलाओं एवं बच्चों के लिए कुर्सी दौड़, मटका फोड़ रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। साथ ही  स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता, रेडी टू ईट के पौष्टिक व्यंजन प्रदर्शन, पौष्टिक थाली प्रदर्शन, न्यौता भोज भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका मितानिन का सम्मान किया गया। साथ ही प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागी को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर पर्यवेक्षक शशि रैदास, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उत्तम कुंवर, सहायिका पूर्णिमा ठाकुर सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english