ब्रेकिंग न्यूज़

संबल केंद्र से मिली सहायता, सुश्री सुरेख सोनकर की बैटरी ट्रायसायकल हुई दुरुस्त

ब्रेक और हॉर्न की मरम्मत से आवागमन हुआ सुगम, दैनिक कार्यों में मिलेगी सुविधा
रायपुर। दिव्यांगजनों को दैनिक जीवन में सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने और उनके सहायक उपकरणों को उपयोगी बनाए रखने के उद्देश्य से संबल केंद्र, रायपुर द्वारा मरम्मत एवं रखरखाव की सुविधा प्रदान की जा रही है। इसी कड़ी में भाठागांव के सोनकर पारा निवासी सुश्री सुरेख सोनकर की बैटरी ट्रायसायकल की मरम्मत कर उसे पुनः सुचारू रूप से संचालित करने योग्य बनाया गया।
सुश्री सुरेख सोनकर, पिता श्री जोहात सोनकर, दिव्यांगजन हैं और आवागमन के लिए बैटरी ट्रायसायकल का उपयोग करती हैं। दैनिक आवागमन के दौरान उनकी ट्रायसायकल के ब्रेक में खराबी आ गई थी और हॉर्न भी काम नहीं कर रहा था। इसके कारण वाहन चलाने में कठिनाई हो रही थी तथा सुरक्षित आवागमन को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। आर्थिक कारणों से निजी स्तर पर वाहन की मरम्मत कराना भी उनके लिए कठिन था।
अपनी समस्या के निराकरण के लिए सुश्री सुरेख सोनकर ने संबल केंद्र, रायपुर से संपर्क किया। यहां तकनीकी जांच के बाद उनकी बैटरी ट्रायसायकल के ब्रेक की मरम्मत की गई। साथ ही हॉर्न की वायरिंग दुरुस्त कर आवश्यक सुधार कार्य किया गया। वाहन का सामान्य निरीक्षण भी किया गया, ताकि वह सुचारू रूप से संचालित हो सके।
मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद सुश्री सुरेख सोनकर की बैटरी ट्रायसायकल पुनः सुचारू रूप से चलने लगी। इससे उन्हें दैनिक आवागमन में सुविधा मिली और अपने नियमित कार्यों के लिए दूसरों पर निर्भरता कम करने में मदद मिली। सहायक उपकरण की मरम्मत से उनके लिए सुरक्षित और सुविधाजनक आवागमन का रास्ता फिर से आसान हुआ।
संबल केंद्र के माध्यम से दिव्यांगजनों के सहायक उपकरणों की निःशुल्क मरम्मत एवं रखरखाव की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इससे उपकरणों में खराबी आने पर उन्हें समय पर दुरुस्त करने में सहायता मिलती है और हितग्राही अपने दैनिक कार्यों को अधिक सहजता से कर पाते हैं।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english