ब्रेकिंग न्यूज़

मतदाता सूची में नाम जोड़ने विशेष अभियान शुरू, BLO घर-घर जाकर कर रहे सर्वेक्षण

पात्र नागरिकों का फॉर्म-6 भरवाकर मतदाता सूची में नाम जोड़ने की होगी कार्रवाई
रायपुर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में मतदाता सूची को अद्यतन करने तथा पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल करने के उद्देश्य से विशेष अभियान शुरू हो गया है। अभियान के तहत बूथ लेवल अधिकारी (BLO) घर-घर पहुंचकर सर्वेक्षण कार्य कर रहे हैं।
सर्वेक्षण के दौरान पात्र नागरिकों की पहचान की जा रही है। साथ ही, मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए पात्र नागरिकों से फॉर्म-6 भरवाकर नाम जोड़ने की प्रारंभिक प्रक्रिया पूरी की जा रही है। इस पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से वंचित न रहे।
विशेष अभियान के माध्यम से नागरिकों को मतदाता सूची में अपना नाम शामिल कराने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। मतदाता सूची में नाम दर्ज होना लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी के लिए आवश्यक है। इसके मद्देनजर जिले में संबंधित अधिकारियों एवं बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा घर-घर सर्वेक्षण का कार्य किया जा रहा है।
जिला प्रशासन ने पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे सर्वेक्षण के दौरान बूथ लेवल अधिकारियों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराएं तथा मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने की प्रक्रिया में सहयोग करें, ताकि सभी पात्र नागरिक अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english