कलेक्टर ने ईआरओ एवं निर्वाचन अधिकारियों को दिए निर्देश, फॉर्म-6 के आवेदन बढ़ाने और व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर
-छूटे हुए एवं नए पात्र युवा मतदाताओं के पंजीकरण के लिए विशेष अभियान
महासमुंद / भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में महासमुंद जिले में विशेष अभियान के तहत मतदाता सूची में छूटे हुए पात्र नागरिकों तथा नए युवा मतदाताओं का नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से वंचित न रहे और सभी पात्र नागरिक अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ सुश्री अनुपमा आनंद, अपर कलेक्टर श्री सचिन भूतड़ा, एसडीएम सुश्री अक्षा गुप्ता, तहसीलदार एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद मौजूद रहे।
इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह ने मंगलवार को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ईआरओ) एवं निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने विशेष अभियान के अंतर्गत फॉर्म-6 के माध्यम से नए मतदाताओं के पंजीकरण की संख्या बढ़ाने, बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को आवश्यक प्रशिक्षण देने तथा अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने कहा कि मतदाता सूची के निरंतर अद्यतनीकरण के तहत बीएलओ घर-घर जाकर छूटे हुए पात्र नागरिकों एवं पहली बार पात्र बने युवा मतदाताओं की पहचान करें और उन्हें पंजीकरण की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी दें। उन्होंने सभी ईआरओ को अभियान की नियमित निगरानी करने तथा पात्र मतदाताओं के पंजीकरण के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाकर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
अभियान के तहत मतदाता जागरूकता बढ़ाने के लिए स्वीप (सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता) की गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इसके साथ ही महाविद्यालयों में फॉर्म-6 उपलब्ध कराकर पात्र विद्यार्थियों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। विभिन्न प्रचार माध्यमों से भी अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक पात्र युवा एवं नागरिक पंजीकरण की प्रक्रिया से जुड़ सकें।
कलेक्टर श्री लंगेह ने ऐसे पात्र युवाओं एवं नागरिकों से अपील की है कि वे मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांचें और नाम दर्ज नहीं होने की स्थिति में पंजीकरण के लिए आवेदन करें। पात्र नागरिक संबंधित बीएलओ के माध्यम से अथवा म्ब्प्छम्ज् मोबाइल ऐप एवं भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट ीजजचेरूध्ध्अवजमतेण्मबपण्हवअण्पद पर फॉर्म-6 भरकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।










.jpg)
Leave A Comment