ब्रेकिंग न्यूज़

 जनचौपाल में सुनी गईं ग्रामीणों की समस्याएं, विकास कार्यों की घोषणा

0- बंगोली, कुर्रा, मुरा और धनसूली में हितग्राहियों को मिले योजनाओं के लाभ
0- जनसंपर्क अभियान में कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब और टंक राम वर्मा हुए शामिल
रायपुर. जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नवीन अग्रवाल द्वारा जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक-5 में जनचौपाल एवं जनसमस्या निवारण जनसंपर्क अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के दूसरे दिन ग्राम बंगोली, कुर्रा, मुरा और धनसूली में जनचौपाल आयोजित कर ग्रामीणों से संवाद किया गया और उनकी समस्याएं सुनी गईं। समस्याओं के निराकरण के संबंध में संबंधित अधिकारियों से चर्चा की गई।
ग्राम बंगोली में आयोजित जनचौपाल में कैबिनेट मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब शामिल हुए। उन्होंने ग्रामीणों की मांग पर प्रार्थना शेड, शौचालय, श्मशान घाट, सीसी रोड और अतिरिक्त कक्ष सहित विभिन्न विकास कार्यों की घोषणा की। जनचौपाल में ग्रामीणों को शासन की योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने के लिए आवश्यक पहल की गई।
ग्राम कुर्रा और मुरा में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र और पूर्ण आवासों की चाबियां प्रदान की गईं। जनचौपाल में ग्रामीणों ने क्षेत्र की समस्याओं और विकास संबंधी आवश्यकताओं से अवगत कराया। ग्राम मुरा में श्री अग्रवाल ने बच्चों से बातचीत कर उनकी पढ़ाई और भविष्य की योजनाओं के बारे में जाना।
ग्राम धनसूली में आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री श्री टंक राम वर्मा शामिल हुए। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में जनचौपाल के माध्यम से समस्याएं सुनने और शासन की योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के प्रयास की सराहना की। उन्होंने ग्रामीणों से पात्रतानुसार केंद्र और राज्य शासन की योजनाओं का लाभ लेने की अपील की।
जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नवीन अग्रवाल ने कहा कि जनचौपाल के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याएं सीधे सुनी जा रही हैं और उनके निराकरण के लिए संबंधित विभागों से समन्वय किया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना, महतारी वंदन योजना और लखपति दीदी सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना प्राथमिकता है। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के समन्वय से गांवों की जरूरतों के अनुरूप विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english