राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में रायपुर के तीन विद्यार्थी लेंगे हिस्सा
0- ताइक्वांडो में दिव्या साहू और रोलर स्केटिंग में रौनक यादव व स्वयंबर सूर्यवंशी का चयन
रायपुर. 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में रायपुर जिले के तीन विद्यार्थियों का चयन हुआ है। स्वामी आत्मानंद नगर माता बिंझाबाई सोनकर शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय, भाठागांव की कक्षा 12वीं की छात्रा कु. दिव्या साहू ताइक्वांडो के 19 वर्ष बालिका वर्ग में हिस्सा लेंगी। वहीं, रोलर स्केटिंग के 14 वर्ष बालक वर्ग में इसी विद्यालय के रौनक यादव और स्वयंबर सूर्यवंशी चयनित हुए हैं।
प्रतियोगिता रायपुर में 15 से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगी। विद्यार्थियों के चयन पर विद्यालय परिवार ने उन्हें बधाई देते हुए प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।











.jpg)
Leave A Comment