ब्रेकिंग न्यूज़

सेवा की कहानी- महतारी वंदन योजना से मीना निषाद ने संजोया बेटी के सुनहरे भविष्य का सपना

0- हर महीने मिलने वाली एक हजार रुपये की राशि से सुकन्या समृद्धि योजना में कर रहीं बचत, बेटी की पढ़ाई और भविष्य के लिए जुटा रहीं धन

रायपुर। मां अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए हर संभव प्रयास करती है। बच्चों की शिक्षा और आत्मनिर्भरता के सपनों को पूरा करने के लिए छोटी-छोटी बचत भी बड़ा सहारा बन सकती है। छत्तीसगढ़ शासन की महतारी वंदन योजना से मिलने वाली आर्थिक सहायता का सदुपयोग कर ग्राम रवेली की मीना निषाद अपनी बेटी महिमा निषाद के भविष्य को सुरक्षित बनाने की दिशा में कदम बढ़ा रही हैं।

रायपुर जिले के ग्राम रवेली, सेक्टर खिलोरा की निवासी मीना निषाद को महतारी वंदन योजना के तहत प्रतिमाह एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता मिलती है। इस राशि का उपयोग उन्होंने अपनी बेटी के भविष्य के लिए बचत करने में किया है। योजना की राशि मिलनी शुरू होने के बाद उन्होंने डाकघर में अपनी बेटी महिमा के नाम से सुकन्या समृद्धि योजना का खाता खुलवाया।

मीना निषाद प्रतिमाह महतारी वंदन योजना से प्राप्त एक हजार रुपये अपनी बेटी के सुकन्या समृद्धि खाते में जमा करती हैं। उनका उद्देश्य बेटी की आगे की पढ़ाई और भविष्य की जरूरतों के लिए धन संचित करना है। नियमित बचत के माध्यम से वे अपनी बेटी के लिए आर्थिक सुरक्षा का आधार तैयार कर रही हैं।

मीना का मानना है कि बेटी की शिक्षा और भविष्य के लिए समय रहते बचत करना जरूरी है। योजना से मिलने वाली राशि ने उन्हें नियमित रूप से बचत करने का अवसर दिया है। उनके लिए यह सहायता केवल आर्थिक संबल नहीं, बल्कि बेटी के सपनों को पूरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

मीना निषाद कहती हैं कि मुझे महतारी वंदन योजना से हर महीने एक हजार रुपये मिलते हैं। इस राशि को मैं अपनी बेटी महिमा के सुकन्या समृद्धि योजना के खाते में जमा करती हूं। मैं चाहती हूं कि मेरी बेटी की आगे की पढ़ाई और भविष्य की जरूरतों के लिए यह बचत काम आए। इस योजना से मुझे अपनी बेटी के भविष्य के लिए पैसे जोड़ने में मदद मिल रही है। इसके लिए मैं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करती हूं।

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मिलने वाली नियमित आर्थिक सहायता का उपयोग महिलाएं अपनी आवश्यकताओं और परिवार की जरूरतों के अनुसार कर सकती हैं। मीना निषाद ने इस राशि को बचत से जोड़कर अपनी बेटी के भविष्य के लिए एक सकारात्मक पहल की है।

-- 

 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english